राहुल के सामने 'मौन' हुए मनमोहन, दागी नेताओं पर अध्यादेश वापस

सिर्फ 20 मिनट की कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस अध्यादेश और बिल को लापस लेने का फैसला कर लिया। हलांकि सरकार के कुछ मंत्री और कुछ सहयोगी उनके इस फैसले से खुश नहीं है, लेकिन राहुल के विरोध पर अमल करते हुए सरकार ने इस अध्यादेश को वापस लेने का फैसला कर लिया है।
राहुल का साथ देते हुए सोनिया गांधी ने भी इस मसले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस मसले पर बात की थी, जिसके बाद उनके विदेश से लौटते ही कैबिनेट ने ये फैसला ले लिया। कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि पीआरए एक्ट को लेकर लाया गया अध्यादेश और इसमें संशोधन संबंधी विधेयक, दोनों वापस लिया जाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस के युवराज ने दागियों को बचाने वाले इस अध्यादेश पर नाराजगी दिखाते हुए कहा था कि यह बेहद बकवास अध्यादेश है। इस फाड़कर फेंक देना चाहिए। राहुल के इस बयान के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की काफी किरकिरी हुई थी। सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी के बीच मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications