Oral Health पर आंध्र प्रदेश में गंभीरता, जागरूकता फैलाएगी सरकार

आंध्र प्रदेश में कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड के सहयोग से बच्चों को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित किया जाएगा। 'डॉ वाईएसआर चिरुनावु' पहल के तहत बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

Oral Health

Oral Health बदलते समय के साथ बड़ी चिंता बनता जा रहा है। आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 'डॉ वाईएसआर चिरुनावु' पहल की है। कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी ने सोमवार को पोडलाकुर के एक स्कूल में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार में कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन ने सरकारी डेंटल कॉलेजों और अस्पतालों को दंत चिकित्सा उपकरण प्रदान करने के लिए कोलगेट इंडिया के प्रयासों की सराहना की। इस प्रयास के तहत आंध्र प्रदेश के लोगों के बीच मौखिक स्वास्थ्य यानी Oral Health Hygiene को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Oral Health

कोलगेट-पामोलिव इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ प्रभा नरसिम्हन ने कहा, "हम भारत में बेहतर मौखिक स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के योगदान के साथ साझेदारी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं।" रिपोर्ट के मुताबिक 'डॉ वाईएसआर चिरुनावु' परियोजना मौखिक स्वास्थ्य पर जानकारी और देखभाल की सही आदतों को डेवलप करने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान बच्चों के दांतों में कैविटी और दांत की दूसरी समस्याओं को कम करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष डॉ सतीश रेड्डी भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+