विपक्षी दलों का 'महामंथन', कांग्रेस चीफ खड़गे के आवास पर अहम बैठक, कई दलों के नेता शामिल
विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर कांग्रेस लगातार सक्रिय है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक अहम बैठक में कांग्रेस के अलावा कई अन्य दलों ने नेता शामिल होने पहुंचे।

आम चुनाव 2024 से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर भाजपा सामने आने के लिए एक अलग फ्रंट की तलाश में हैं, जिसके जरिए सभी अन्य दलों को एक जुट किया जा सके। इसको लेकर कांग्रेस के साथ दलों के नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने के मुद्दे सभी बैठकों में प्रमुखता से उठा जा रहे।
सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक अहम बैठक हुई, जिसमें एनसीपी, आम आदमी पार्टी समेत कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक जारी है। आम चुनाव 2024 को देखते हुए ये बैठक बेहद अहम है।
बैठक में दलों के नेता शामिल
विपक्षी एकता के मकसद से आयोजिक इस बैठक में शामिल होने के लिए कई दलों के नेता पहुंचे। बैठक के एजेंडे में कल के संसद सत्र के लिए फ्लोर स्ट्रैटेजी पर चर्चा भी शामिल है। खड़गे के आवार पर बैठक के बाद डिनर का भी प्रबंध है। बैठक में जिन दलों के नेता शामिल हुए उसमें DMK, जद (यू), टीएमसी, NCP, सपा, बीआरएस, CPI, CPI (M), एएपी, एनसी और आम आदनी पार्टी जैसे दल अभी खड़गे के आवास पर मौजूद हैं। इसके अलावा बैठक में राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद हैं। राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ खुद गाड़ी ड्राइव करके कांग्रेस अध्यक्ष के घर बैठक में पहुंचे हैं। सपा की ओर से राम गोपाल यादव और NCP के शरद पवार, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी बैठक में शामिल हो रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications