Opinion Poll: राजस्थान में भाजपा को मिल सकती है बड़ी हार

नई दिल्ली। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को करारा झटका लग सकता है। राज्य में अभी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है जबकि कांग्रेस विपक्ष में है। एबीपी न्यूज और सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक राजस्थान में भाजपा की करारी हार हो सकती है और कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने जा रहा है।

 राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 163 और कांग्रेस तथा अन्य के पास 37 सीटें हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी पर भारी बढ़त है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 34, कांग्रेस को 50 और अन्य को 16 फीसदी वोट मिल रहे हैं। कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। 200 सीटों में से कांग्रेस को 142, बीजेपी को 56 और अन्य को दो सीटें मिल रही हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा आगे है। लोकसभा में बीजेपी को 47, कांग्रेस को 43 और अन्य को 10 फीसदी लोगों ने वोट देने की बात कही है।

राजस्थान में 200 सीटों के चुनाव के लिए 7 दिसंबर को होगा। इनमें 142 सीटें सामान्य के लिए 33 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 163 और कांग्रेस तथा अन्य के पास 37 सीटें हैं।

मिजोरम और तेलंगाना के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने शनिवार को ही तारीखों का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में और बाकी चारों राज्यों में एक-एक चरण में मतदान होगा। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+