Opinion Poll: मध्य प्रदेश में जाएगी भाजपा की सरकार, कांग्रेस को बहुमत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह की सरका जा सकती है। एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ओपिनियन पोल किया है। मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटो में से बीजेपी को 108 और कांग्रेस को 122 सीटें मिल रही हैं। मध्य प्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।

opinion poll madhya pradesh assembly elections 2018 Congress BJP

सर्वे की मानें तो कांग्रेस अबकी बार सत्ता में बहुमत के साथ वापसी कर सकती है। बीजेपी को 41.5 फीसदी, कांग्रेस को 42.2 और अन्य को 16.4 फीसदी लोगों का समर्थन मिल रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव में 49 फीसदी वोट बीजेपी को, 42 फीसदी वोट कांग्रेस को और अन्य को 9 फीसदी वोट मिल रही है।

मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में 165 भाजपा के विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 58 विधायक हैं। राज्य में बसपा की 4 सीटें हैं जबकि 3 सीट अन्य के खाते में हैं। मध्य प्रदेश में सामान्य की 148 सीटें हैं जबकि एससी की 35 और एसटी की 47 सीटें हैं।

मध्य प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी एक बार फिर जीत दर्ज करने की कोशिश में है तो कांग्रेस 13 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए पूरा दमखम लगा रही है। साल 2013 में दो तिहाई सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर सत्ता पर कब्जा जमाना चाहती है जबकि कांग्रेस दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की तिकड़ी के भरोसे बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए दिन-रात एक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+