Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में हो सकता है सत्ता परिवर्तन, कांग्रेस पहली पसंद

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से पहले एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ओपिनियन पोल किया है। राज्य में दिसंबर में चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में इस समय भाजपा की सरकार है और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है लेकिन सर्वे के मुताबिक, चुनावों में कांग्रेस जनता की पहली पसंद है। यहां भाजपा की सरकार जाती हुई और कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है।

opinion poll chhattisgarh assembly elections 2018 congress bjp

एबीपी न्यूज और सी वोटर सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा पर भारी है। यहां रमन सिंह की सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। यहां बीजेपी को 38.6, कांग्रेस को 38.9 और अन्य को 22.5 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। कुल 90 सीटों में कांग्रेस को 47, बीजेपी को 40 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में 12 नंवबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। वहीं 11 दिसंबर परिणाम आएगा। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। 2013 में विधानसभा चुनाव बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39, बसपा को 1 और अन्य को एक सीट मिली थी। रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी ने पिछले चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी।

छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं। राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ के सियासी रणभूमि में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि इस बार इन दोनों दलों के अलावा कांग्रेस के बगावत कर अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-जोगी नाम से पार्टी बनाई है और उन्होंने बसपा से गठबंधन किया है। इसके अलाव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी मैदान में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+