Operation Blue Star:पहले अलग राज्य, फिर अलग राष्ट्र, ऐसे शुरू हुआ था खालिस्तान मूवमेंट
Operation Blue Star:पहले अलग राज्य, फिर अलग राष्ट्र, ऐसे शुरू हुआ था खालिस्तान मूवमेंट
नई दिल्ली। ऑपरेशन ब्लू स्टार स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश के भीतर सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई में गिना जाता है, इसको ऑपरेशन को लेकर कई तरह के मत रहे हैं और कई तरह के दावे भी लगातार होते रहे हैं। ये ऑपरेशान 3 से 6 जून 1984 तक चला था। इसको 34 साल हो रहे हैं। ऑपरेशन ब्लू स्टार के पीछे खालिस्तान की मांग और इसके खालिस्तान समर्थकों का स्वर्ण मंदिर में अड्डा बना लेना माना जाता है। आइए बताते हैं कि ये मूवमेंट आखिर देश में किस तरह से शुरू हुआ था।

1947 में आजादी के बाद पंजाब, भारत और पाकिस्तान के बीच बंट गया। भारत में आज के हरियाणा, हिमाचल प्रदेश को मिलाकर एक राज्य बना। सिखों के प्रभुत्व वाली पार्टी अकाली दल की ओर से अलग पंजाब की मांग उठने लगी। लंबे विरोध प्रदर्शनों के बाद 1966 में पंजाब को पंजाबी बोलने वाले पंजाब, हिंदी बोलने वाले हरियाणा, पहाड़ी बोलने वाले हिमाचल प्रदेश में विभाजित कर दिया।
राज्य बनने के बाद धीरे-धीरे पंजाब को खालिस्तान नाम से अलग देश बनाने की मांग उठने लगी जिसे खालिस्तान आंदोलन का नाम दिया गया। इस आंदोलन में जरनैल सिंह भिंडरावाला के आगे आने के बाद उसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी और आंदोलन हिंसक होता गया। 1980 आते-आते पंजाब में हिंसा की वारदातें आम हो गई। 1983 में डीआईजी अटवाल की स्वर्णमंदिर परिसर में ही हत्या कर दी गई, इसके बाद स्वर्ण मंदिर भिंडरावाला का ठिकाना बन गया। भिंडरावाला के साथ सैकड़ों हथियारबंद लड़ाके रहते, मंदिर में ही हथियार इकट्ठा किए जाने लगे। मंदिर किसी मोर्चे के लिए तैयार किया जाने लगा।
भिंडरावाला ने एक तरह से भारत सरकार के खिलाफ जंग का सा माहौल बनाना शुरू कर दिया। तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के लिए ये बड़ी चुनौती बन गया था, दुनियाभर में भिंडरावाला की चर्चा उस समय थी। मंदिर से कैसे उसे निकाला जाए, इसको लेकर सरकार परेशान थी। कुछ ऑपरेशन के लिए कमांडो को ट्रेनिंग भी दी गई लेकिन फिर वो कैंसिल कर दिए गए। ने कई कोशिशें की स्वर्ण मंदिर से निकालने की तैयारी की जाने लगी
आखिर में इंडियन आर्मी ने स्वर्ण मंदिर में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' करने का फैसला किया। इसके तहत स्वर्ण मंदिर में सेना को घुसकर भिंडरावाला और उसके साथियों को खत्म करना था। ऑपरेशान एक जून 1984 को शुरू हुआ। 1 से 3 जून तक 1984 के बीच पंजाब की रेल, रोड और हवाई ट्रांसपोर्ट सर्विस को रोक दिया गया। स्वर्ण मंदिर में पानी और बिजली की सप्लाई काट दी गई। स्वर्ण मंदिर के भीतर सेना गई भारी गोलीबारी के बाद जरनैल सिंह भिंडरवाला का शव बरामद कर लिया गया। 7 जून 1984 को स्वर्ण मंदिर पर आर्मी का कंट्रोल हो गया।
इस कार्रवाई में बहुत से लोग मारे गए, अकाल तख़्त पूरी तरह तबाह हो गया, ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सिख पुस्तकालय जल गया। भारत सरकार के श्वेतपत्र के अनुसार 83 सैनिक मारे गए और 249 घायल हुए। इसी श्वेतपत्र के अनुसार 493 खालिस्तानी लड़ाके और आम नागरिक मारे गए, 86 घायल हुए और 1592 को गिरफ़्तार किया गया। सिख संगठनों कहते रहे हैं कि हजारों श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर परिसर में मौजूद थे और मरने वाले निर्दोष लोगों की संख्या भी हजारों में थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications