टाटा नैनो की 2019 में केवल एक कार बिकी, पिछले 9 महीने से नहीं हुआ उत्पादन
Recommended Video
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने 2019 में पिछले नौ महीने में नैनो गाड़ी की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया है। केवल फरवरी माह में ही घरेलू बाजार में गाड़ी की एक सिंगल इकाई बिकी थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह घोषणा करना अभी बाकी है कि मॉडल को बंद कर दिया गया है।

कंपनी अब तक यह कहती रही है कि नैनो के भविष्य पर अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि कार उत्पादन की योजना मांग, पहले के बचे भंडार और नियोजित दक्षता पर आधारित होती है। हालांकि टाटा मोटर्स यह बात स्वीकार करता है कि नैनो का मौजूदा रूप नए सुरक्षा नियमन और BS-VI उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं कर पाएगा।
कंपनी की शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, इस साल सितंबर माह में नैनो की ना तो कोई बिक्री हुई है और ना ही उत्पाद हुआ है। इससे इस छोटी गाड़ी के उत्पादन नहीं किए जाने को लगातार नौ महीने हो गए हैं। सूचना के अनुसार फरवरी के माह में पहली इकाई बेचे जाने के बाद कंपनी ने साल के बाकी महीनों में गाड़ी की एक सिंगल इकाई भी नहीं बेची है।
कंपनी ने साल 2008 में वाहन प्रदर्शनी के दौरान इस गाड़ी को पेश किया था। इसे लोगों की गाड़ी के तौर पर पेश किया गया और इससे काफी उम्मीदें भी थीं। लेकिन इसके बाद से लगातार गाड़ी की बिक्री कम होती गई। कंपनी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, साल 2018 में जनवरी से सितंबर माह के बीच गाड़ी की 297 इकाई का उत्पादन किया गया था, जबकि केवल 299 इकाई ही घरेलू बाजार में बिक पाईं।
गाड़ी का उत्पादन बंद किए जाने के मुद्दे पर कंपनी का कहना है, '' किसी भी उत्पाद से संबंधित निर्णय समग्र विचार का होता है। कोई भी फैसला बाजार की गतिविधियों, नियमन और उभरते प्रतिस्पर्धी परिदृश्य के आधार पर ही लिया जाता है। जब भी इस तरह का कोई निर्णय लिया जाएगा, तो उसकी घोषणा कर दी जाएगी।
कंपनी के अधिकारियों ने इस बात का संकेत दिया है कि नैनौ का उत्पादन और बिक्री साल 2020 में बंद हो जाएगी। टाटा मोटर्स की रतन टाटा के सपनों की कार में और निवेश की योजना नहीं है। जब गाड़ी को पहली बार बाजार में पेश किया गया था, तब इसकी शुरुआती कीमत एक लाख रुपये थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications