दिल्ली में बैठकर ऑर्डर करें हैदराबाद की बियरानी और कोलकाता के रसगुल्ले, Zomato ने शुरू की सर्विस
नई दिल्ली, 31 अगस्त: अगर आपको दिल्ली में बैठकर हैदराबाद की बिरयानी या फिर कोलकाता का रसगुल्ला खाना चाहते हैं। तो आपको अब निराश नहीं होना पड़ेगा। ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी जोमैटो जल्द ही देश के किसी भी कोने से फूड आइटम डिलीवर करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। आपका मनपसंद फूड आइटम आपके पास 24 घंटे के अंदर पहुंच जाएगा।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि, भारत के किसी भी शहर से देश के विभिन्न हिस्सों में अद्वितीय भोजन पहुंचाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है।गोयल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि जोमैटो अपनी 'इंटरसिटी लीजेंड्स' के जरिये उपभोक्ताओं को भारत में कहीं से भी विशिष्ट पकवान का ऑर्डर करने की सुविधा देने पर काम कर रही है।
इन पकवानों में कोलकाता के बेक्ड रसगुल्ले, हैदराबाद की बिरयानी, बेंगलुरु का मैसूर पाक, लखनऊ के कबाब, पुरानी दिल्ली का बटर चिकन और जयपुर की प्याज कचोरी शामिल है। उन्होंने बताया कि इन पकवानों को ऑर्डर के अगले ही दिन डिलिवर किया जाएगा। गोयल ने कहा कि इन खास पकवानों को जोमैटो ऐप पर 'इंटरसिटी लीजेंड्स' के जरिये ऑर्डर किया जा सकेगा और इनकी आपूर्ति विमान सेवा से होगी।
जोमैटो का कहना है कि चूंकि बाकी उत्पादों की तरह खाने की नॉन एक्सपायरी नहीं होती, इसलिए एयर रूट के जरिए तय समय के भीतर खाना डिलीवर किया जाएगा। एयर ट्रांजिट के दौरान खाने को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया, व्यंजन ताजा-ताजा बनाया जाएगा और हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षित रखने के लिए इन्हें पुन:उपयोग करने योग्य सुरक्षित डिब्बों में रखा जाएगा। जोमैटो ने यह सेवा शुरू करने से पहले खाने की सुगंध, बनावट और स्वाद बरकरार रखने के लिए लैब में कई टेस्ट किये हैं।
जोमैटो ने फिलहाल यह सर्विस गुड़गांव और साउथ दिल्ली के कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए शुरू की है, जो कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, बैंगलोर, मथुरा, चेन्नई, आगरा और भुवनेश्वर के रेस्त्रां से खाने का ऑर्डर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट के दौरान एडवांस मोबाइल रेफ्रिजरेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे खाने को फ्रीज करने की जरूरत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications