Oneindia Exclusive: अयोध्या में मंदिर निर्माण की जमीन के दाम क्यों बढ़े, BJP सांसद ने बताई वजह
लखनऊ, 14 जून। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद का मसला सुर्खियों में है। आरोप है कि दो करोड़ रुपए की जमीन को 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। यूपी के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने और संजय सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद में भ्रष्टाचार की बात कही। उनका दावा है कि 10 मिनट के भीतर जमीन की कीमत 2 करोड़ रुपए से बढ़कर 18 करोड़ कैसे हो गई। इन आरोपों पर वन इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक बाजपेयी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम मंदिर निर्माण में अगर और पैसे की जरूरत होगी तो देंगे, इसमे कोई कमी नहीं आने देंगे।

विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा
विपक्ष के जो भी तथाकथित नेता हैं ये उनके पेट का दर्द है, क्योंकि ये लोग देख रहे हैं कि राम मंदिर के निर्माण में इन लोगों ने तमाम तरह की बाधा खड़ी की लेकिन इसके बावजूद भी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सारे देश की जनता ने राम मंदिर के निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने का काम किया है। इससे ये तमाम विपक्षी नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। आप सभी जानते हैं कि अयोध्या जो कल की अयोध्या थी और जो कल की अयोध्या होने वाली है उसमे जमीन आसमान का अंतर होगा। बार-बार यूपी के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या एक नए स्वरूप की होगी, भव्य अयोध्या का निर्माण होगा। अयोध्या की जमीन की कीमते आसमान छूने ली।
क्यों बढ़े जमीन के दाम
अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों पर अशोक बाजपेयी ने कहा कि जिस दो करोड़ रुपए की जमीन की बात हो रही है वह 2012 का सौदा है, 9 वर्ष लग गए हैं दो करोड़ को 18 करोड़ बदलने में, ये लो जो अनर्गल आरोप लगा रहे हैं वो केवल इन लोगों की खिसियाहट है कि मंदिर भी बना जा रहा है, सारी अड़चन लगाने के बाद भी ये सब हो रहा है। हम चाहते हैं कि भव्य राम मंदिर बने, उसके लिए पैसा उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना जो लक्ष्य है देश के 130 करोड़ और दुनिया के 200 करोड़ हिंदू परिवारों को आस्था के अनुरूप उसकी भव्यता हो। इसके लिए अगर थोड़ा पैसा ज्यादा भी खर्च करना होगा तो हम राम मंदिर के निर्माण में कोई कमी नहीं आने देंगे।
लोगों के बलिदान के बाद हो रहा मंदिर निर्माण
भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम देशवासियों का गौरव हैं,तमाम लोगों ने बलिदान दिया अब यह सपना सच हो रहा है, 500 वर्षों से हिंदू राम मंदिर निर्माण के लिए लड़ रहा था और अब मंदिर का निर्माण हो रहा है। लेकिन हम मंदिर निर्माण पर वोट की राजनीति नहीं करते हैं। हम वोट जनता की सेवा के ऊपर जनता के बीच जाएंगे। जो लोग धारा 370 पर अपनी छाती पीट रहे हैं और कह रहे हैं कि सत्ता में आए तो धारा 370 को वापस ले लेंगे, इन लोगों को राष्ट्रीयता से प्रेम है ना राष्ट्रीयता से प्रेम है, ना राष्ट्रवाद से प्रेम है और ना राष्ट्र के गौरव से इन लोगों का कोई वास्ता है, ऐसे लोग केवल वोट की राजनीति से देश का सौदा करते हैं और समाज को बेचने का काम करते हैं उनसे हम कोई तुलना नहीं करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications