जो बाइडेन से लेकर सचिन तक कर रहे हैं एक शब्द के ट्वीट, कैसे शुरू हुआ One Word Tweet ट्रेंड
नई दिल्ली, 03 सितंबर: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया ट्रेंड देखने को मिल जाता है। अगर आप ट्विटर यूजर्स हैं। तो इन दिनों ट्विटर पर एक शब्द के ट्वीट का नया चलन शुरू हुआ है। आम लोगों से लेकर दुनिया भर के नेता , खिलाड़ी, और सेलेब्रिटी एक शब्द ट्वीट कर रहे हैं। यूजर इस वन वर्ड ट्वीट के साथ तेज़ी से जुड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का भी एक विषय बना हुआ है।

जानें बाइडेन, सचिन ने क्या किया Tweet
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड से जुड़ चुके हैं। स्टारबक्स, डोमिनोज और यहां तक कि नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) जैसे बड़े ब्रांड भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में कई लोग पूछ रहे हैं कि ये ट्रेंड कैसे और किसने शुरू किया? हम आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देंगे।

कैसे शुरू हुआ One Word Tweet ट्रेंड
यह ट्रेंड अमेरिका से शुरू हुआ है। अमेरिकी ट्रेन सेवा एमट्रैक नाम के एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट शेयर किया। एमट्रैक ने 2 सितंबर 2022 को दोपहर 12. 30 बजे सिर्फ एक ही शब्द 'ट्रेन' ट्वीट किया गया था। जिसके बाद ये तेजी से पॉपुलर हुआ। लोग अपनी पसंद के 'वन वर्ड ट्वीट' करने लगे। इस कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

आईसीसी और सचिन तेंदुलकर ने लिखा 'क्रिकेट'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने एक ट्वीट में लिखा 'डेमोक्रेसी'। इसके बाद देखते ही देखते पूरी दुनिया में 'वन वर्ड ट्वीट' का ट्रेंड चल पड़ा। नासा ने अपने एक ट्वीट में लिखा 'यूनिवर्स', अमेरिकी कम्पनी स्टारबक्स ने लिखा 'कॉफी', गूगल मैप्स ने लिखा 'मैप'और डब्ल्यूडब्ल्यूई ने वन वर्ड ट्वीट करते हुए लिखा रेसलिंग। आईसीसी और सचिन तेंदुलकर ने लिखा 'क्रिकेट'।

‘वन वर्ड ट्वीट' के ट्रेंड बहुत तेजी से फैल रहा है
सोशल मीडिया पर 'वन वर्ड ट्वीट' के ट्रेंड बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। इस मुहिम में कई बड़े संगठन और हस्तियां जुड़ती जा रही है। वह लोग ट्विटर पर इस ट्रेंड को लेकर अपनी राय भी दे रहे हैं। कई लोगों ने शुरू में शिकायत की कि उनकी वॉल पर सिर्फ एक शब्द ही क्यों दिख रही है। कुछ लोग एक शब्द के ट्वीट का मतलब पूछते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications