जम्मू कश्मीर में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलावर को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। सेना के मुताबिक अभी तीन से चार और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है।

बता दें कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के मखल सेक्टर में एक आतंकवादी को मार कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। सरकार की ओर से हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक घाटी में अब तक 132 आतंकवादी मारे गए हैं।
इससे पहले पुलवामा जिले के त्राल में 9 अगस्त को ऐसे ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ देखने को मिला था जब सेना ने तीन आतंकियों का मार गिराया था। ये तीनों आतंकी सेना के जाकिर मूसा के संगठन के थे।












Click it and Unblock the Notifications