INSIDE STORY: सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की पीसी से पहले जस्टिस चेलमेश्वर के घर पर क्या-क्या हुआ...
नई दिल्ली। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चार मौजूदा जज मीडिया के सामने और अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरीके काम नहीं कर रहा है, अगर ऐसा चलता रहा तो लोकतांत्रिक परिस्थिति ठीक नहीं रहेगी। इतना बड़ा न्यायिक व्यवस्था में इतने बड़े घटनाक्रम से हर कोई चौंक गया। हालांकि जस्टिस जे चेलमेश्वर के घर पर हुई चार जजों की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले क्या इसकी कोई तैयारी थी? क्या कोई रणनीति बनाई गई, जस्टिस चेलमेश्वर के घर जहां प्रेस वार्ता हुई वहां के हालात कैसे थे? पढ़िए पूरे घटनाक्रम की इनसाइड स्टोरी...

चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की यूं बनी रणनीति
जस्टिस जे चेलमेश्वर के घर हुई सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की इस पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की रणनीति अचानक ही बनाई गई। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10.45 बजे जस्टिस जे चेलमेश्वर के पर्सनल स्टाफ को संदेश आया, इसमें उन्हें कहा गया कि 30 लोगों के चाय-नाश्ते और बैठने का इंतजाम किया। जस्टिस चेलमेश्वर का घर 4 तुगलक रोड है। सूचना मिलते ही स्टाफ अपने काम जुट गए, हालांकि उन्हें ये अभी तक पता नहीं था कि आखिर अचानक क्या हो रहा है?

जस्टिस जे चेलमेश्वर के घर पर हुई थी पीसी
करीब आधे घंटे के बाद सुप्रीम कोर्ट दूसरे नंबर के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस चेलमेश्वर अपने आवास पर पहुंचे। उनके साथ जस्टिस मदन भीमराव लोकुर, जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस कुरियन जोसफ भी थे। जस्टिस जे चेलमेश्वर ने अपने पर्सनल स्टाफ को बताया कि कुछ देर में मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

कैसे हुई पीसी की पूरी तैयारी?
जस्टिस जे चेलमेश्वर के घर पर तैनात गार्ड्स को बताया गया कि कुछ देर में और भी मीडियाकर्मी आएंगे। इसके बाद मीडियाकर्मियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई मीडिया वैन पहुंच गई और माइक भी लगा दिया गया। अभी मीडियाकर्मियों में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि आखिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की वजह क्या है? इसको लेकर कयास लगने शुरू हो गए।

करीब 12.16 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे चारों जज
करीब 12.16 बजे जस्टिस जे चेलमेश्वर समेत सुप्रीम कोर्ट के चारों जज मीडियाकर्मियों के बीच पहुंचे और शॉर्ट नोटिस पर आने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इसके बाद जस्टिस जे चेलमेश्वर समेत चारों जजों ने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने जो कुछ कहा उसे सुनकर हर कोई चौंक गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जस्टिस जे चेलमेश्वर ने अपने स्टाफ को बुलाया और 7 पन्ने का लेटर देकर उनकी कॉपी लाने के लिए कहा, कुछ देर बाद लेटर की कॉपी की तस्वीरें मीडियाकर्मी क्लिक करने लगा। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई।

चाय, पानी और रसमलाई का था इंतजाम
बाद में एक मीडियाकर्मी ने जस्टिस जे चेलमेश्वर के इंटरव्यू की कोशिश की, हालांकि उन्होंने इंटरव्यू से इंकार कर दिया। पीसी के दौरान पत्रकारों को चाय, पानी और रसमलाई का इंतजाम किया गया था। 12.35 बजे लेटर के सभी 7 पेज की फोटो क्लिक करने के बाद मीडियाकर्मियों की ओर से वापस कर दी गई। दोपहर 2.35 बजे जस्टिस जे चेलमेश्वर से मिलने जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस एल नागेश्वर राव पहुंचे। 25 मिनट के बाद दोनों जज वहां से लौट गए। दिन में करीब 3.30 बजे सीपीआई के नेता डी राजा उनसे मिलने पहुंचे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications