हादसों का रविवार: पुणे के रिहायशी इलाके में LPG सिलेंडर विस्फोट में एक की मौत, 13 घायल
नई दिल्ली। कोरोना काल में अगस्त अब हादसों का महीना साबित हो रहा है, पहले केरल में प्लेन क्रैश फिर आंध्र प्रदेश के कोरोना अस्पताल में आग और अब पुणे में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की घटना में देश को हिला कर रख दिया है। रविवार को हुए इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 13 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के एक मकान में एलपीजी सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ औद्योगिक शहर में दिघी इलाके की एक आवासीय सोसायटी में हुई। स्थानीन दिघी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिलेंडर में ब्लास्ट गैस के रिसाव होने के चलते हुए हैं, जब गैस स्टोव को चलाया गया तो वह ब्लास्ट हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अब तक 1 की मौत हुई है और 13 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोविड सेंटर में आग लगने से 10 की मौत
बता दें कि रविवार के दिन ही आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें 10 लोगो की मौत हुई है। इसके अलावा करीब 30 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। इस होटल को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील किया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पीएम मोदी ने भी अब पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। ये मुआवजा प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड से दिया जाएगा। वहीं जो लोग हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ पर PGI में कराया गया भर्ती, ICU में शिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications