कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को सांस लेने में तकलीफ पर PGI में कराया गया भर्ती, ICU में शिफ्ट
लखनऊ। उत्तर सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक को रविवार सुबह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बृजेश पाठक को सांस लेने में तक तकलीफ हो रही थी। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को सीधे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। आईसीयू प्रभारी डॉ. देवेंद्र गुप्ता की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने बृजेश पाठक का इलाज शुरू कर दिया है। बता दें, 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था ।

कानून मंत्री पाठक ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी, ''कोरोना के लक्षण होने के बाद मैंने डॉक्टरों की सलाह पर अपना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए खुद क्वारंटाइन हो जाएं और अपनी जांच कराएं।'' बृजेश पाठक इसके बाद से होम आइसोलेशन में थे। बताया जा रहा है कि उन्हें शनिवार रात अचानक सांस लेने तकलीफ हुई। रविवार सुबह उन्हे पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बृजेश पाठक को सीधे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
कोरोना की चपेट में आईं कैबिनेट मंत्री कमल रानी का हुआ था निधन
Recommended Video
बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब विकराल रूप ले चुका है। रोज हजारों नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।बीते दिनों कोरोना की चपेट में आकर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का भी निधन हो गया था। वह योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। कमल रानी वरुण की कोरोना रिपोर्ट 18 जुलाई को पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 2 अगस्त को उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications