जम्मू: बॉर्डर पर बम ब्लास्ट, एक जवान घायल
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक बम में विस्फोट हो जाने से रविवार को एक सैनिक घायल हो गया। सेना के सूत्रों ने बताया कि घटना पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर के नांगी टेकरी इलाके में हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट वाले स्थान को तलाशी के लिए घेर दिया गया है और घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि सीमा पर मौजूदा हालात काफी तनावपूर्ण हैं।












Click it and Unblock the Notifications