कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे पर बोले सिद्धारमैया, एक भ्रष्ट CM गया है तो दूसरा भी भ्रष्ट ही आएगा
बेंगलुरु, जुलाई 26। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में भले ही अब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री ना हो, लेकिन राज तो बीजेपी का ही है। सिद्धारमैया ने कहा है कि येदियुरप्पा के जाने से राज्य में कुछ नहीं बदलेगा। एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री चला गया, जो उनकी जगह लेगा वह भी भ्रष्ट होगा। राज्य में बीजेपी को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि ये सरकार लोगों के हित के लिए काम ही नहीं कर सकती।

मैंने येदियुरप्पा के इस्तीफे की भविष्यवाणी पहले ही की थी- सिद्धारमैया
येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने ट्वीट कर बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा। एक अन्य ट्वीट में सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने तो येदियुरप्पा के इस्तीफे को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, इसलिए अब इसमें जश्न मनाने की कोई बात नहीं है। हम जश्न तभी मनाएंगे जब चुनाव में भ्रष्ट बीजेपी पार्टी हारेगी और यह बहुत जल्द होगा।' सिद्धारमैया ने कहा कि दिल्ली के नेताओं ने बार-बार कहा था कि येदियुरप्पा बूढ़े हो गए हैं। मैं केवल उनके सुखी और शांतिपूर्ण जीवन की कामना कर सकता हूं।
बीजेपी के DNA में ही करप्शन है- सिद्धारमैया
Recommended Video
सिद्धारमैया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बीजेपी के DNA में ही भ्रष्टाचार है और यह मुख्यमंत्री को बदल देने से दूर नहीं होगा, कर्नाटक में बीजेपी अनैतिक 'ऑपरेशन लोटस' के जरिये सत्ता में आई थी। बीजेपी को बाहर करने से भ्रष्टाचार दूर होगा। जब चुनाव में पार्टी हार जाती है तो सीएम का इस्तीफा देना लोकतंत्र में एक आदर्श है। पर जब पार्टी का कोई मुख्यमंत्री बहुमत से इस्तीफा दे देता है तो कर्नाटक के लोगों को निश्चित कारण देना पड़ता है।
आपको बता दें कि सोमवार को बीएस येदियुरप्पा ने अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। हालांकि उनके इस्तीफे की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थी। अब राज्य को नया सीएम अगले 2 दिन में मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications