संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस बात पर कहा, 'मोदी है तो मुमकिन है'

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। संघ प्रमुख ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर संघ प्रमुख ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को वापस किया जा सका है क्योंकि पूरे समाज ने दृढ़ संकल्प दिखाया।

on end of Article 370 RSS chief Mohan Bhagwat said Modi hai to mumkin hain

संघ प्रमुख ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के निर्णय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और इच्छा शक्ति की सराहना की। इस दौरान मोहन भागवत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में लोग यह कहते हैं कि 'वो हैं तो मुमकिन है।' उन्होंने आगे कहा कि देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस पर भी, एक धारणा है कि यदि लोग दृढ़ संकल्पित हैं, तो वे 'असंभव को संभव बना सकते हैं।' आज स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों को याद करने और फिर से ऐसा संकल्प लेने का दिन है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज की इच्छा शक्ति उन लोगों के दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है जो देश के शासन में शीर्ष पर हैं। उन्होंने कहा कि यह धारणा है कि 'अगर हम दृढ़ संकल्पित हैं तो हम असंभव को भी संभव कर सकते हैं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने यहां महाल क्षेत्र स्थित संघ मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि देश के महान नेताओं के स्वप्नों को पूरा करने के लिए देश आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Article 370: सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार बोली- अभी पाबंदी नहीं हटा सकते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+