जम्मू-कश्मीर: गठबंधन टूटने के बाद पहली बार बोलीं महबूबा, कहा-आपत्ति थी तो 3 साल क्यों चुप रहे?
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद महबूबा मुफ्ती की सरकार गिर गई। गठबंधन टूटने के बाद पहली बार महबूबा मुफ्ती ने जवाब दिया है और भाजपा पर करार प्रहार किया है। महबूबा ने एक के बाद एक ट्वीट कर भाजपा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पर हमले किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए उस सभी सवालों के जवाब दिए हैं जिसे लेकर भाजपा लगातार पीडीपी पर हमलावर हो रही थी।

Many false charges levelled against us by our former allies. Our commitment to the Agenda of Alliance, co-authored by Ram Madhav & endorsed by senior leaders like Rajnath Ji never wavered. It is sad to see them disown their own initiative & label it a 'soft approach.' 1/6
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) June 24, 2018
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि किसी भी राज्य में सरकार गिरने पर राजनीतिक दल अफसोस करते हैं, लेकिन अकेली भाजपा ऐसी पार्टी हैं, जो कश्मीर में सरकार गिरने पर खुशी जता रही है। उन्होंने लिखा कि कश्मीर के नतीजे सभी के सामने हैं। यदि कुछ भी है तो भाजपा को अपने मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा करनी चाहिए। भाजपा ने काफी हद तक प्रतिनिधित्व किया। अगर वो गठबंधन से खुश नहीं थे तो पिछले 3 सालों के क्यों चुप रहे। इसके बारे में कोई भी राज्य या केंद्रीय स्तर की बात क्यों नहीं की।
Status quo on Article 370, dialogue with Pakistan & Hurriyat were a part of AoA. Encouraging dialogue, withdrawing cases against stonepelters & the unilateral ceasefire were much needed measures to restore confidence on the ground. This was recognized & endorsed by BJP. 2/6
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) June 24, 2018












Click it and Unblock the Notifications