जारी है बेंगलुरु में बारिश का दौर, दिल्ली-NCR में भी बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। पिछले चार दिनों से कर्नाटक का राजधानी बेंगलुरु में बारिश का दौर जारी है, लगातार हो रही बारिश की वजह से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, मई के पहले हफ्ते में यहां की गर्मी से लोग बुरी तरह से परेशान हो गए थे लेकिन मॉनसून से पहले हो रही बारिश की वजह से अब लोगों ने चैन की सांस ली है, स्काईमेट के मुताबिक बारिश का ये दौर 21 मई तक जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

बेंगलुरु में बारिश

बेंगलुरु में बारिश

तो वहीं दूसरी तरफ आज दिल्ली और एनसीआर में भी झमाझम बारिश हो सकती है, मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है, इससे पहले बुधवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई थी।

दिल्ली-NCR में भी बरसेंगे बदरा

दिल्ली-NCR में भी बरसेंगे बदरा

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में आई यह तब्दीली एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है, जिसके चलते अरब सागर से आ रही नाम हवाएं बादल बना रही है, जिसकी वजह से बारिश हो रही है , जिसकी वजह से भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है, आपको बता दें कि यह प्री-मॉनसून बारिश है।

मॉनसून में देरी

मॉनसून में देरी

इस बार मॉनसून थोड़ा लेट है, यह केरल में पांच दिन की देरी के साथ छह जून को पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को मानसून के केरल आगमन का पूर्वानुमान जारी किया है। केरल में मानसून सामान्यत एक जून को पहुंचता है लेकिन इसमें सात दिनों का अंतर रहता है, हालांकि एक दिन पहले ही निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने चार जून को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन मौसम विभाग ने उसकी रिपोर्ट को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि छह जून को मानसून केरल पहुंचेगा। विभाग ने यह भी कहा है कि 18-19 मई के बीच मानसून के अंडमान सागर में सक्रिय होने की संभावना है, इसके बाद मानसून केरल की तरफ बढ़ेगा।

 उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो एक से दो दिन में उत्तर भारत में मौसम का बदला हुआ रूप नजर आएगा, यहां हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे और बारिश भी होगी, यही नहीं कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहेंगे, आपको बता दें कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में धूल बढ़ने से वायु की गुणवत्ता में गिराटव दर्ज की गई है, मौसम विभाग का मानना है कि अभी धूल भरी आंधी चलने के साथ-साथ बूंदा बांदी के भी आसार हैं, ऐसे में वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+