ओमिक्रॉन का खतरा: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- ये भीड़भाड़ और गैरजरूरी यात्रा से बचने का समय

ओमिक्रॉन: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- ये भीड़भाड़ और गैरजरूरी यात्रा से बचने का समय

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: देश और दुनिया में कोरोना वारयरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। देश में ओमिक्रॉन के कुल 101 मामले मिल चुके हैं। 11 राज्यों में ये केस आए हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ने को लेकर आईसीएमआर के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कहा, इस समय एहतियात बहुत जरूरी है। ये समय गैर-जरूरी यात्राओं, सामूहिक समारोहों और भीड़भाड़ से बच कर रहने का है।

Recommended Video

    Omicron In India: ओमिक्रॉन के मामले 100 के पार, Health Ministry से जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    से बचने का समय

    डॉ भार्गव ने कहा कि हम एंटी-वायरल कोविड पिल्स के बारे में चर्चा कर रहे हैं। हमने पाया है कि इन गोलियों को रोग के निदान से पहले ही बहुत जल्दी दिया जाना चाहिए। हालांकि वैज्ञानिक डेटा अभी बड़े पैमाने पर समर्थित नहीं है कि गोलियां इस समय कितनी उपयोगी होंगी। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने ओमिक्रॉन खतरे पर कहा कि यूरोप में कोरोना महामारी के एक नए फेज का अनुभव किया जा रहा है, यहां मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि हर एक सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी संभव नहीं है।

    देश के 19 जिलों में संक्रमण ज्यादा

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि देश के 19 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण बहुत ज़्यादा है, यहां साप्ताहिक पॉजिटिविटी 5-10 प्रतिशत के बीच है। केरल में ऐसे 9 जिले, मिजोरम में 5 जिले, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ऐसा एक-एक जिला है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों से नए दैनिक मामले 10,000 से नीचे दर्ज किए गए हैं। पिछले 1 हफ्ते से केस पॉजिटिविटी 0.65 फीसदी थी। वर्तमान में, केरल से सक्रिय मामलों की कुल संख्या का 40.31 फीसदी है।

    अग्रवाल ने वैक्सीन को लेकर बतायाकि भारत दुनिया में उच्चतम दर पर वैक्सीन की खुराक दे रहा है। देश में वैक्सीन डोज की दैनिक दर अमेरिका से 4.8 गुना और यूके में प्रशासित खुराक की दर से 12.5 गुना है।

    ओमिक्रॉन पर लव अग्रवाल की ओर से जानकारी दी गई है कि दुनिया के 91 देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ओमाइक्रोन दक्षिण अफ्रीका में डेल्टा संस्करण की तुलना में तेजी से फैल रहा है। यह संभावना है कि ओमाइक्रोन डेल्टा से आगे निकल जाएगा जहां सामुदायिक प्रसारण होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+