लॉस एंजेलिस में केले के पत्ते पहनकर शादी रचाएंगी राखी सावंत!

नई दिल्ली। दीप-वीर और प्रियंका-निक की शादी की खबरों ने जितना लोगों को चौंकाया नहीं उससे कहीं ज्यादा राखी सावंत की शादी की खबरों ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। विवादित बाला के रूप में मशहूर राखी ने ऐलान किया है कि वो मशहूर कॉमेडियन दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं, उनकी इस बात का असर लोगों पर हो नहीं रहा था इसलिए उन्होंने शनिवार को एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने चीख-चीखकर कहा कि वो और दीपक सही में शादी करने जा रहे हैं।

केले के पत्ते पहनकर शादी रचाएंगी राखी सावंत!

केले के पत्ते पहनकर शादी रचाएंगी राखी सावंत!

इस प्रेसवार्ता के दौरान राखी और दीपक ने कुछ अश्लील बातें और अश्वील हरकतें भी कीं, इस शादी के दौरान राखी ने खुलासा किया कि वो शादी करने विदेश इसलिए जा रही हैं क्योंकि दीपक चाहते हैं कि ये 'न्यूड वेडिंग' हो, हालांकि राखीने कहा कि जब मैंने दीपक से ये बातें सुनी तो मैंने कहा कि ये मेरे लिए कैसे संभव होगा, जिस पर राखी से दीपक ने कहा कि तुम केले के पत्ते पहन लेना, यानी कि अब मैं शादी के जोड़े की जगह केले के पत्ते पहनकर फेरे लूंगी।

वेडिंग कार्ड खुद राखी ने ही पोस्ट किया

वेडिंग कार्ड खुद राखी ने ही पोस्ट किया

मालूम हो कि अपना वेडिंग कार्ड राखी ने ही खुद अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। राखी का कहना है कि कुछ ही दिनों पहले दीपक ने सोशल मीडिया पर उन्हें प्रपोज किया था।

 मुझे लगा कि मैं भी शादी कर लूं: राखी

मुझे लगा कि मैं भी शादी कर लूं: राखी

इस शादी के बारे में राखी ने कहा कि इस वक्त बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बड़े-बड़े लोग शादी कर रहे हैं तो मुझे लगा कि मैं भी शादी कर लूं ,यही मुनासिब वक्त है, वैसे इससे पहले राखी सावंत रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में अपने लिए दूल्हे को खोजा था।

जनता को राखी पर विश्वास नहीं हो रहा है...

जनता को राखी पर विश्वास नहीं हो रहा है...

जनता को राखी पर विश्वास नहीं हो रहा है। ज्यादातर लोग इस वेडिंग कार्ड को राखी और दीपक का पब्लिसिटी स्टंट मान रहे। इस शादी के कार्ड में गलत अंग्रेजी भी लिखी है लेकिन राखी का कहना है कि इस शादी को मजाक नहीं समझा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+