तो क्या सच में हो रही है नवजोत सिंह सिद्धू की 'कपिल शर्मा शो' में वापसी?

नई दिल्ली। सोनी के मशहूर शो ' द कपिल शर्मा' की शोहरत इस वक्त पूरे शबाब पर है, शो में अर्चना पूरन सिंह का ही अहम रोल है, जो कि नवजोत सिंह सिद्धू के अचानक हटने के बाद शो का हिस्सा बनी हैं, शो के लगभग हर एपीसोड में इस बात को लेकर अर्चना की खासी खिंचाई भी की जाती है लेकिन एक बार फिर से शो में आपको नवजोत सिंह सिद्धू एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाले हैं, वो भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ ठुमके लगाते हुए।

कपिल ने धरा नवजोत सिंह सिद्धू का किरदार

अरे-अरे चौंकिए मत, दरअसल आने वाले शो एक एपीसोड में शो के होस्ट कपिल शर्मा ने सिद्धू का किरदार धरा है और उसी रोल में वो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ नाचते-गाते दिखाई देंगे, दरअसल सोशल मीडिया पर शिल्पा ने कई सारे फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं।

कपिल ने लगाए जबरदस्त ठुमके

कपिल ने लगाए जबरदस्त ठुमके

शेयर किए गए वीडियो में कपिल ने ब्लू कुर्ता-पायजामा और येलो पगड़ी पहनी है, इस लुक में कपिल बिल्कुल नवजोत सिंह सिद्धू जैसे लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू की कॉपी बता रहे हैं, ये दूसरी बार है जब कपिल शर्मा ने सिद्धू का गेटअप लिया है।

 वीडियो पोस्ट कर शिल्पा ने क्या लिखा?

वीडियो पोस्ट कर शिल्पा ने क्या लिखा?

वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- कपिल शर्मा ने शो में जब बुलाया, तो एक अलग सा हंगामा छाया It's so much fun being a part of the madness with the man himself. Don't miss it!#Hungama2 #TheKapilSharmaShow #gratitude #blessed #fun #comedy #laughter, शो में शिल्पा शेट्टी अपकमिंग फिल्म 'हंगामा 2' के प्रमोशन के लिए गई थीं।

पुलवामा अटैक पर सिद्धू ने दिया था विवादित बयान

पुलवामा अटैक पर सिद्धू ने दिया था विवादित बयान

यहां आपको यह भी बता दें कि अर्चना पूरन सिंह से पहले नवजोत सिंह सिद्धू शो के पर्मानेंट गेस्ट थे लेकिन पुलवामा अटैक पर विवादित बयान देकर लोगों के निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू को 'कपिल के शो' से आउट किया गया था,उनको लेकर लोगों का विरोध बहुत बढ़ गया था, जिसके कारण लोगों ने सिद्धू को शो से बाहर करने अपील चैनल से की थी, अपील पूरी ना होने की सूरत में शो के बहिष्कार करने की बात कही गई थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए चैनल ने सिद्धू को शो से बाहर करके अर्चना पूरन सिंह को शो में लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+