... सैक्युलरिज़म पर मोदी से यह क्या बोल गए उमर

यह भी पढ़ें - मोदी पर लगा रहे 'ग्रहण'
उमर ने कहा कि मोदी जी ने कश्मीरियों का अपमान किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमारे कार्यकाल में कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर नहीं छोड़ा। गौरतलब है इससे पहले अब्दुल्ला ने कहा था कि वे मोदी को वोट देने से पहले पाकिस्तान में बसना चाहेंगे।
फारुक अब्दुल्ला पहले ही मोदी को वोट देने वाले को पहले ही समंदर में कूदने की सलाह दे चुके हैं। ऐसे में 'पिता-पुत्र' का मोदी विरोध सेक्युलरिज्म के मुद्दे पर बढ़ता जा रहा है। बयानों की इस लहर से राजनीति गरमा रही है व नेता हर दिन, हर पल बयानों की आहूतियां डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।
इससे पहले फारूक अब्दुल्ला के बयान से नाराज नरेंद्र मोदी ने उन्हें जवाब दिया था। फारूक ने जहां मोदी को वोट करने वालों को समुद्र में कूदने की बात कही थी, वहीं मोदी ने कहा कि कश्मीर को अब्दुल्ला परिवार ने बरबाद किया।












Click it and Unblock the Notifications