ट्रंप के बेटे के विवादित नक्शे पर बोले उमर अब्दुल्ला- किसी को अपनी 'पेंसिल' दूर ले जाने की जरूरत
नई दिल्ली। अमेरिका में एक तरफ जहां राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा आने वाला है वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप के बेटे के एक ट्वीट ने भारत में बवाल मचा दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने एक विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'आखिरकार मेरे आंकलन वाला चुनावी नक्शा लगभग तैयार हो गया है'। ट्रंप के बेटे के इस ट्वीट के बाद भारत में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत कई अन्य नेताओं ने विरोध जताया है।
Recommended Video

ट्रंप के बेटे ने विश्व के सभी देशों में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में दुनिया को दो रंगों (लाल और नीले) में बांट दिया है। दुनिया के नक्शे को अमेरिका में रिपब्लिकन रंग का प्रतिनिधित्व करने वाले लाल रंग में दिखाया गया है लेकिन भारत, चीन, मैक्सिको और अफ्रीका में लाइबेरिया केवल नीले रंग में दिखाए गए देश हैं। दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप जूनियर के इस हास्यास्पद नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का रुख भारत से उलट दिखाया गया है। नक्शे में दोनों केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) और पूर्वोत्तर के राज्यों को लाल रंग में दिखाया गया है जबकि इसके अलावा समूचे भारत को नीले रंग में प्रदर्शित किया गया है।
उमर अब्दुल्ला ने कसा तंज
उमर अब्दुल्ला ने जूनियर ट्रंप के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ट्रंप सीनियर के साथ दोस्ती के लिए बहुत कुछ किया गया। जूनियर ने भारत को मजबूती से जो बिडेन और कमला हैरिस के साथ रखा है, हालांकि दिलचस्प रूप से जूनियर का मानना है कि जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट शेष भारत के खिलाफ जाते हैं और ट्रंप को वोट देंगे। किसी को अपने रंग की पेंसिल को दूर ले जाने की जरूरत है।
वहीं शशि थरूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पीएम मोदी पर तंज भी कसा। थरूर ने जूनियर ट्रंप के नक्शे को कोट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "नमो के ब्रोमांस की कीमत: कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट भारत के बाकी हिस्सों से कट गए, और पूरी "गंदी" जगह को डॉन जूनियर ने चीन और मेक्सिको के साथ शत्रुता के दायरे में ला दिया। स्टेडियम इवेंट पर खर्च किए गए करोड़ों के लिए ये काफी है!
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications