तिहाड़ जेल में बंद मुस्लिम कैदी का आरोप, जेलर ने पीठ पर बना दिया 'ओउम' का टैटू

नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां बंद एक कैदी ने कड़कड़डूमा अदालत में शिकायत दर्ज कराई है कि जेलर राजेश चौहान ने उसकी पीठ पर 'ओउम' का टैटू बना दिया है। इस कैदी का नाम नाबिर है और उसने कहा है कि उसे मुस्लिम होने की ये सजा मिली है। फिलहाल कोर्ट ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं और नाबिर को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का निर्देश भी दिया है।

om tattoo on back of muslim prisoner in tihar jail, complained at Karkardooma court

इस मामले में तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद डीआईजी इस मामले की जांच कर रहे हैं। कैदी को दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी। उसे अलग सेल में रखा गया है और उसकी निगरानी में 24 घंटे जेल स्टाफ लगाया गया है। नाबिर ने इस घटना की शिकायत अपने अधिवक्ता के माध्यम से की है। उसने आरोप लगाया है कि जेल में उसकी जमकर पिटाई की गई और जेलर ने उसकी पीठ पर ओम लिखवा दिया।

नाबिर के बारे में बताया जा रहा है कि वो न्यू सलीमपुर का रहने वाला है और आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। नाबिर के आरोप के मुताबिक उसने जेल में मिले इंडक्शन चूल्हे के खराब होने की शिकायत की थी बस इसी बात से नाराज जेलर ने उसके अपने ऑफिस में बुलाया। पहले तो जेलर ने नाबिर को धमकाया चमकाया। इसके बाद जेलर ने कुछ लोगों के साथ मिलकर गर्म धातु से उसकी पीठ पर ॐ बना दिया है। इसका फोटो भी सामने आया है। ये फोटो जेल की फोटो हैं जहां नाबिर बंद है। नाबिर ने कहा कि जेलर ने उसे सिगरेट से भी दागा है। हालंकि फिलहाल इस मामले में कोर्ट ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें- फेसबुक कमेंट में विवाद के बाद फायरिंग, रॉड से हमला, चार घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+