करण मेहरा और निशा रावल का पुराना बेडरूम Video आया सामने, ऐसा था कपल के बीच रिश्ता
मुंबई, 09 जून। टीवी के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से देश-विदेश के घर-घर में लोकप्रिय हुए एक्टर करण मेहरा इन दिनों अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा का आरोप का सामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस निशा रावल और उनके पति करण मेहरा टीवी के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। दोनों की जोड़ी भी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिनी जाती थी लेकिन अब लगता है कि कपल के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है।

निशा और करण के बीच क्या है विवाद
अचानक एक्ट्रेस निशा द्वारा अपने पति करण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की खबर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया था जिसके बाद एक्टर करण के कुछ घंटे हवालात में भी गुजारने पड़े। सिर पर चोट के साथ निशा की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए करण ने कहा था कि उनकी पत्नी ने खुद अपना सिर दीवार में मारा था।

सामने आया कपल का पुराना बेडरूम वीडियो
टीवी इंडस्ट्री के इस हंसते-खेलते कपल का रिश्ता अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां से सबकुछ पहले जैसा होना लगभग नामुमकिन हैं। अब दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं कर रहे हैं, और आरोप भी मढ़ रहे हैं। इन सब घटनाक्रम के बीच अब निशा और करण का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें कपल के बीच रिश्ते की सच्चाई को देखा जा सकता है। इस वीडियो को काफी समय पहले निशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

दोनों के बीच आने लगी थीं दूरियां
अप्रैल में पोस्ट किए गए इस वीडियो में निशा और करण एक साथ बेडरूम में अपने बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में निशा अपने उन कंटेट के बारे में बात करती हैं जिसे उन्होंने अपने फैंस के लिए बनाया था। हालांकि इस दौरान करण को नींद आ रही होती है और वह निशा की बातों में रुचि नहीं दिखाते। बीच में वह कुछ ऐसा कह देते हैं जो निशा को बुरा भी लग जाता है। इस वीडियो से पता चलता है कि उनके बीच पहले से ही दूरियां आने लगी थीं।

किसी और लड़की का चक्कर?
बता दें कि निशा ने करण का किसी और लड़की के साथ चक्कर चलने का आरोप लगया है। निशा ने कहा था कि करण मेहरा का किसी दिल्ली की लड़की के साथ अफेयर है। निशा ने ये भी दावा किया था कि करण मेहरा को ये परिवार से दूर रहने का मौका चंडीगढ़ में पंजाबी टीवी सीरियल 'मावां दी ठंडिया छावां' की शूटिंग के दौरान मिला। निशा के इस दावे के बाद करण का नाम हिमांशी पराशर से जुड़ रहा है।

कौन हैं हिमांशी पराशर?
निशा के इस दावे के बाद करण का नाम हिमांशी पराशर से जुड़ रहा है। पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी पराशर करण मेहरा के साथ 'मावां दी ठंडिया छावां' में काम करती हैं। हिमांसी पराशर दिल्ली की रहने वाली हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। लोग हिमांशी और करण की तस्वीरों पर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं करण मेहरा ने अफेयर की बात को झूठा बताया है। हिमांशी पराशर का जन्म साल 2000 में हुआ है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। हिमांशी पराशर एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। जो मुख्य रूप से पंजाबी टेलीविजन और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: करण मेहरा और हिमांशी पराशर ने लॉक किया सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन, दोनों के अफेयर की है चर्चा












Click it and Unblock the Notifications