करण मेहरा और हिमांशी पराशर ने लॉक किया सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन, दोनों के अफेयर की है चर्चा
करण मेहरा और हिमांशी पराशर ने लॉक किया सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन, दोनों के अफेयर की है चर्चा
मुंबई, 05 जून: टीवी एक्टर करण मेहरा और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी पराशर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन लॉक कर लिया है। हिमांशी पराशर और करण मेहरा फिलहाल दोनों पंजाबी टीवी सीरियल 'मावां दी ठंडिया छावां' में एक-दूसरे के साथ काम करते हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि हिमांशी पराशर और करण मेहरा का अफेयर चल रहा है। करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। निशा के आरोपों के बाद ही सोशल मीडिया पर करण और हिमांशी के लिंकअप की चर्चा जोरों से हो रही हैं।

सिर्फ यही लोग करण-हिमांशी के हैंडल पर कर पाएंगे कमेंट
सोशल मीडिया पर अपने पुराने चैट और फोटोज के वायरल होने के बाद हिमांशी पराशर और करण मेहरा ने सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन लॉक किया है। हिमांशी पराशर ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर 'लिमिटेड' कमेंट किया है। जिसके बाद हिमांशी के पोस्ट पर सिर्फ वही लोग कमेंट कर सकते हैं, जिनको हिमांशी फॉलो करती हैं। जिन-जिन लोगों को इंस्टाग्राम पर हिमांशी फॉलो करती हैं, अब सिर्फ वही लोग हिमांशी के पोस्ट पर रिएक्ट कर सकते हैं।
वहीं करण मेहरा ने भी ठीक हिमांशी की तरह ही इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन लॉक कर दिया है। अब करण के पोस्ट पर लोग रिएक्ट नहीं कर पाएंगे।

क्यों करण-हिमांशी ने कमेंट सेक्शन किया लॉक
असल में निशा रावल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाले आरोप के बाद लोगों ने हिमांशी पराशर को जमकर ट्रोल करना शुरू किया है। हिमांशी को लोगों ने होमब्रेकर तक बता दिया है। इसी बीच हिमांशी पराशर और करण का एक इंस्टाग्राम चैट भी वायरल हो रहा है।
हिमांशी ने 'मावां दी ठंडिया छावां' की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो को शेयर कर हिमांशी ने लिखा था- ''करण कहते हैं कि मैं जमीन से जुड़ी इंसान हूं, पर मैं जानती हूं कि यह लंगड़ाना है।'' हिमांशी को रिप्लाई करते हुए करण कहते हैं, ''मैंने कहा था, इतना भी नहीं गिरना चाहिए की आप जमीन पर आ जाओ। तुम्हारे साथ शूटिंग मजेदार रहा।'' करण को फिर से जवाब देते हुए हिमांशी लिखती है, ''आपके लिए हम कहीं भी गिर जाएंगे करण जी''
करण मेहरा और हिमांशी पराशर का ये चैट इतना ज्यादा वायरल हुआ कि लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। जिसके बाद करण और हिमांशी ने अपना कमेंट सेक्शन लॉक कर दिया।

निशा ने कहा था- दिल्ली की लड़की से करण का है अफेयर
01 जून 2021 को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निशा रावल ने कहा था कि करण का किसी दिल्ली की लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। निशा ने ये भी दावा किया था कि उन्होंने करण और उस लड़की का मैसेज पढ़ा है। निशा ने दावा किया था कि करण ने इस बात को माना है कि उनका किसी के साथ अफेयर है, जिसको लेकर वह सीरियस भी हैं। हालांकि निशा ने किसी लड़की का नाम नहीं लिया था।
बता दें कि हिमांशी पराशर दिल्ली क रहने वाली हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों का करण मेहरा ने खंडन किया है। करण ने कहा है कि उनका किसी के साथ कोई अफेयर नहीं चल रहा है। निशा ये सारी बातें उन्हें फंसाने के लिए झूठ बोल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications