ओडिशा में महिला ने एक साथ चार बच्चियों को दिया जन्म, पीलिया और एनीमिया से पीड़ित है मां
भुवनेश्वर, 9 अगस्त: ओडिशा के कटक में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों नवजात लड़कियां हैं। कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ने चार बच्चियों को जन्म दिया है। कम वजन और गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण चारों बच्चियों को निगरानी में रखा गया है। जच्चा महिला भी पीलिया और एनीमिया होने के चलते डॉक्टरों की विशेष निगरानी में है।

गंजम जिले की रहने वाली है महिला
चार बच्चों को जन्मदेने वाली महिला का नाम छबिता नायक है। छबिता गंजम जिले के भांजानगर ब्लॉक के सारनकुल की रहने वाली है। छबिता काफी गरीब है और गर्भवती होने के दौरान ही उसको कई गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ा। डिलीवरी में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एससीबी मेडिकल, कटक में भर्ती किया गया, जहां उसने चार बच्चों को जन्म दिया। चारों बच्चों की तबीयत फिलहाल बहुत अच्छी नहीं बताई गई है। (तस्वीरें- एक्टर सब्यसाची के इंस्टाग्राम से)

बच्चों का वजन काफी कम
नवजात शिशुओं का वजन काफी कम हैं। अस्पताल ने बताया है कि बच्चियों का वजन 1 किलोग्राम, 800 ग्राम, 650 ग्राम और 400 ग्राम है। महिला को लेबर पेन होने पर भांजानगर अस्पताल में लाया गया था। सोशल मीडिया पर ओडिशा के एक्टर अभिनेता सब्यसाची मिश्रा को किसी ने इस बारे में बताया तो उन्होंने दखल देकर महिला को एससीबीएमसीएच में लाने की व्यवस्था कराई। महिला के बच्चियों को जन्म देने के बाद अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बच्चों की तस्वीरें शेयर की हैं और छबिता को बधाई दी है।

केरल में 55 साल की महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म
बीते हफ्ते ही केरल के मुवाटुपुझा टाउन में भी 55 साल की एक महिला ने तीन बच्चो को जन्म दिया है। महिला की शादी को 35 साल हो चुके हैं और तभी से उनको बच्चे की चाह थी लेकिन अब वो मां बनी हैं। खास बात ये है कि भले उनको बच्चे के लिए तीन दशक से ज्यादा इंतजार करना पड़ा लेकिन अब एक साथ उनके तीन बच्चे हुए हैं। बच्चों के जन्म के बाद 55 साल की सिसी और 59 साल के उनके पति जॉर्ज एंटनी काफी खुश हैं। सिसी का कहना है कि हम एक बच्चे के लिए बरसों से प्रार्थना कर रहे थे लेकिन अब हमें जुड़वा भी नहीं बल्कि 3 बच्चे गॉड ने दिए हैं। सिसी के तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। सिसी ने 2 बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी के कुछ दिन बाद सिसी को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।
{document1}
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications