Odisha train accident: मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, हुआ भयंकर एक्सीडेंट, हादसे का दहलाने वाला VIDEO
कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन का ओडिसा के बालासोर जिले के पास माल गाड़ी से टकराने के कारण भयंकर एक्सीडेंट हुआ है। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

Odisha train accident: ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास एक मालगाड़ी से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है। हालांकि एक ही समय में दो नहीं तीन ट्रेनों का एक्सीडेंट हुआ है।
दो नहीं बल्कि तीन ट्रेनों के बीच हुआ ये एक्सीडेंट
पहले ये हादासा SMVB-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच में हुआ। पहले मालगाड़ी की हावड़ा एक्सप्रेस से टक्कर हुई, उसके बाद मालगाड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस से जा टकरााई और इतना बड़ा हादसा हुआ जिसमें 50 लोगों की जान चली गई और 350 लोग घायल हो गए।
हादसे में 350 यात्री हुए जख्मी, 50 की हुई मौत
ये हादसा ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास माल गाड़ी से टकराने की वजह से हुआ। इस हादसे में 350 यात्री जख्मी होने की सूचना है और 50 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले इस ट्रेन के दुर्घटना ग्रस्त होने की जानकारी इमरजेंसी कंट्रोल रूम नंबर 6782262286 द्वारा ये जानकारी दी गई है।
मलबे में रोते हुए अपने परिजनों को ढूढ़ते नजर आए यात्री
घटना का वीडियो और फोटो जो सामने आई है उसमें ट्रेन ट्रेक से पलटी हुई नजर आ रही है। वहीं यात्री अपने परिवाजनों और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर हर तरफ से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही हैं। मलबे में से परिजन रोते बिलखते हुए अपनों की तलाश कर रहे हैं। ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एमडी ने बताया कि 47 घायलों को मेडिकल कॉलेज, बालासोर लाया गया है।

जारी किया गया ये इमरजेंसी नंबर
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ओडिशा सरकार लोगों की मदद के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रही है। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को तुरंत 033- 22143526/22535185 नंबर के साथ सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा कोरोमंडल एक्सप्रेस के संबंध में पूछताछ के लिए रेलवे ने मदद के लिए अस्थायी हेल्पलाइन नंबर (044- 2535 4771) जारी किया। जिस पर लोग कॉल करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।
घटनास्थल पर भेजे गई 60 से अधिक एंबुलेंस
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना स्थल पर 15 से अधिक दमकल इकाइयों और 60 से अधिक एंबुलेंस को बालासोर में पर भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो मेडिकल कॉलेजों, एक बालासोर में और दूसरा कटक में, को अलर्ट पर रखा गया है।
#BREAKING: Coromandel Express Train has met with an accident near Bahanaga railway station in Balasore district of Odisha. Several passengers are reportedly injured. More details are awaited. Emergency control room number: 6782262286 pic.twitter.com/NBKXpy0Qcc
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 2, 2023
#WATCH ओडिशा: चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। pic.twitter.com/biCwTPw3Jw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications