Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में Rain Alert

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी की मार झेल रहे देश के कई राज्यों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से सुस्त पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि मानसून की रफ्तार तेज होने से देश के 17 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है जिससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

जिन 17 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित है उनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल है।

Aaj Ka Mausam

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के अंदर दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के बचे हुए हिस्सों में अपनी दस्तक दे देगा। तटीय इलाकों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज

उत्तर प्रदेश के मौसम में इस समय दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक लू का प्रकोप बना रह सकता है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और अयोध्या सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और अलीगढ़ में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में रहेगा मिला-जुला मौसम

पड़ोसी राज्य बिहार में भी ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना हुआ है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में जहां प्रचंड गर्मी और लू का असर बना रहेगा, वहीं दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-मध्य जिलों में तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

उत्तराखंड-हिमाचल में रेन अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी जैसे क्षेत्रों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है को वहीं हिमाचल में मौसम भीगा-भीगा रहेगा।

राजस्थान में चलेगी धूलभरी आंधी

वहीं मध्य और पश्चिमी भारत की बात करें तो राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, और जोधपुर जैसे प्रमुख जिलों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने के पूरे आसार हैं। झारखंड में भी दो दिनों तक भीषण गर्मी के बाद जून के अंतिम दिनों में व्यापक बारिश का अनुमान लगाया गया है, जिससे किसानों और आम जनता को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख शहरों का तापमान (26 जून)

शहर का नाम अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
दिल्ली 40 32
मुंबई 31 28
चेन्नई 36 28
कोलकाता 36 29
लखनऊ 41 32
पटना 38 29
रांची 33 25
भोपाल 33 26
जयपुर 38 29
शिमला 28 21
नैनीताल 29 22

यह पढ़ें: Punjab Weather: अमृतसर में कब होगी बारिश? मानसून को लेकर IMD का अलर्ट, पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का IMD अलर्ट
यह पढ़ें: Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का IMD अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+