Odisha: राम मंदिर में मूर्तियां बनाने वाले ओडिशा के 6 मूर्तिकार, भुवनेश्वर पहुंचे, बोले- हम भाग्यशाली हैं

राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाया है। वहीं राम मंदिर की दीवारों, परिसर में स्थापित अन्य मूर्तियों को भारत के कई प्रसद्धि मूर्तिकारों ने बनाया है। इसमें ओडिशा के 150 मूर्तिकारों ने भी अपनी कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ओडिशा के मूर्तिकारों (Oriya Sculptor) ने राम मंदिर में कार्य के अवसर को खुद के सौभाग्य बताया है।

राम मंदिर निर्माण के दौरान छह उड़िया कारीगर पिछले कई महीनों तक अयोध्या में रहे। इस दौरान उनकी छेनी और हथौड़ने बेजान पड़े पत्थर के खंडों को जादुई स्पर्श दिया। मंदिर की दीवारों, मेहराबों और स्तंभों पर नाजुक नक्काशी और पुष्प डिजाइन बनाए हैं।

Odisha six sculptors from Odisha

ओडिशा वापस लौटने पर मूर्तिकारों ने कहा कि उन्हों कभी ये सोचा भी नहीं था कि उन्हें अयोध्या राम मंदिर के लिए काम करने का मौका मिलेगा। खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए मूर्तिकारों ने कहा कि यह हम पर भगवान के आशीर्वाद के कारण हुआ।

राम मंदिर उद्घाटन के बाद इस हफ्ते मंगलवार को ओडिशा के 6 मूर्तिकार अयोध्या से भुनेवश्वर पहुंचे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मूर्तिकार सुब्रत मोहना ने कहा, "महत्वपूर्ण बात यह है कि भगवान राम के निवास के लिए 500 साल का इंतजार खत्म हो गया। भगवान राम की घर वापसी से हमें बहुत खुशी हुई है। मुझे 'मंदिर वहीं बनाएंगे' के संकल्प का हिस्सा होने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मंदिर निर्माण में 150 से अधिक उड़िया मूर्तिकार लगे हुए थे।"

मूर्तिकार सुब्रत मोहना ने राम मंदिर में अपने कार्य के दौरान अनुभव का साझा करते हुए कहा, "सिर्फ रामलला ककी मूर्ति को छोड़कर बाकी अन्य कई साइट्स पर उड़िया मूर्तिकार कार्यरत रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारीगरों पर फूल बरसाए। हम तब वहां मौजूद थे।"

वहीं बालासोर के बौलागड़िया के मूर्तिकार हृदयानंद मोहराना ने कहा, "राम लला की प्राण प्रतिष्ठा और भव्य मंदिर निर्माण का हिस्सा बनने के अवसर पर हमें जो खुशी मिली, वह शब्दों से परे है। वहां 80 लोगों का एक ग्रुप काम करता था। हमने मंदिर के स्तंभों पर भगवान शिव, गणेश और हनुमान की छवियां उकेरीं। इसके अलावा, हमने पत्थर के खंडों से तराशे हुए हाथी बनाए हैं जिन्हें मंदिर के चारों ओर स्थापित किया गया है और मेहराब के डिजाइन उकेरे गए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+