ओडिशा: पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 से पहले राउरकेला हवाई अड्डा हो जाएगा तैयार

राउरकेला, 20 जून: पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की तैयारियों में ओडिशा सरकार जोर-शोर से अभी से जुट चुकी है। इस विश्‍व कप शुरू होने से पहले रावलकेला हवाईअड्डा तैयार हो जाए इसके लिए कमर कस ली है। इसके मद्देनजर सोमवार को ओडिशा की पटनायक सरकार ने राउकेला हवाई अड्डे के तैयार होने की समयसीमा तय कर दी है।

flight

ओडिशा सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद सेल के राउरकेला हवाई अड्डे के संचालन के लिए एक समयसीमा निर्धारित की गई है।

समयसीमा निर्धारित की गई

बता दें 1 जून को MoCA की संयुक्त सचिव उषा पाधी ने दिल्ली में SAIL के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। जिसके बाद 3 जून को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ओडिशा बिष्णुपद सेठी और अन्य के साथ एक और बैठक हुई। इस बैठक में मुख्‍य रूप से चर्चा हवाई अड्डे के जल्द से जल्द पूरा होने पर केंद्रित थी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर चल रहे कार्यों और संबंधित औपचारिकताओं के बाद समयसीमा निर्धारित की गई है।

31 अक्‍टूबर तक शुरू हो जाएगा कामर्शियल फ्लाइट का संचालन

31 अगस्त तक एआरसी 2सी लाइसेंस के लिए आवेदन करने और चल रहे कार्यों को पूरा करने और 31 अक्टूबर तक आरसीएस-उड़ान योजना के तहत कामर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। एलायंस एयर द्वारा एटीआर 72 प्रकार के विमानों का ड्राई टेस्ट रन निर्धारित है 10 नवंबर को होगा।

मास्टर प्लान के तहत एयरपोर्ट का और विस्तार किया जाएगा

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा अग्नि श्रेणी-VI के लिए प्रशिक्षित कम से कम 16 अग्निशमन कर्मियों को 31 जुलाई तक महानिदेशक, अग्निशमन सेवा द्वारा तैनात किया जाएगा। ओडिशा पुलिस नागरिक उड्डयन ब्यूरो द्वारा प्रशिक्षित 44 हवाई अड्डे के सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात करेगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग 31 अगस्त तक दो और एंबुलेंस लगा देगा। 15 जुलाई तक सेल और भारत मौसम विज्ञान विभाग हवाई अड्डे को एमईटी सुविधा से लैस कर देगा। टाइमलाइन के मुताबिक 31 दिसंबर से मास्टर प्लान के तहत एयरपोर्ट का और विस्तार किया जाएगा।

हवाई अड्डे को चलाने के लिए हो सकता है समझौता

इस बीच अप्रैल 2021 में ओडिशा सरकार, सेल और एएआई से जुड़े पिछले त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन खत्‍म होने के बाद हवाई अड्डे को चलाने के लिए 20 जून को एक नए समझौते पर साइन कर सकती है। हालांकि, सेल के सूत्रों ने कहा कि चल रही चर्चा के मद्देनजर 20 जून को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की संभावना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+