ओडिशा के पिपिलि उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अजीत मंगराज की कोरोना से मौत
भुवनेश्वर। ओडिशा में पिपिलि उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत मंगराज का बुधवार को निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थे। भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अपोलो अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी राकेश राय ने अजीत मंगराज के निधन की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मंगराज का अस्पताल में कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि 10 अप्रैल को मंगराज ने अपने अधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेरा इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि 17 अप्रैल को पिपिलि विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव होना था और अब ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसे टाल दिया जाए। ये उपचुनाव BJD विधायक प्रदीप महारथी के निधन के बाद हो रहा था। अजीत मंगराज के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राज्यपाल गणेशी लाल ने शोक व्यक्त किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी प्रवक्त संबित पात्रा ने भी दुख प्रकट किया है।












Click it and Unblock the Notifications