Odisha Pari Hatyakand: सीएम नवीन पटनायक बोले- परी हत्याकांड पर ओछी राजनीति कर रहा विपक्ष
ओडिशा के नयागढ़ बाल न्यायालय ने एक हत्या के मामले में आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने नाबालिग आरोपी पर 6,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के वकील चित्तरंजन कानूनगो एक बयान के मुताबिक कानून अनुसार नाबालिग होने वजह से नाबालिग को अभी जेल नहीं भेजा गया है। 21 साल की उम्र होने होने तक उसे सुधार गृह में रखा जाएगा। इस बीच राजनीतिक दल के नेताओं की बयानबाजी को लेकर बीजद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ओडिशा में परी हत्याकांड के मामले में बीजद ने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी चुनावी मुद्दों तक ही सीमित रहनी चाहिए। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने परी हत्याकांड को संवेदनशील मामला बताया और कहा, "विपक्षी दल इस घटना पर केवल सस्ती राजनीति कर रहे हैं। आरोपी को कल सजा सुनाई गई। विपक्ष को विकास और अपराध पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।"

वहीं बीजद नेता देबी प्रसाद मिश्रा विपक्षी दलों की खिंचाई की और कहा कहा राजनीतिक बयानबाजी चुनावी मुद्दों तक ही सीमित रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता राज्य का विकास है। संवेदनशील मुद्दों को सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए। इससे राज्य की प्रतिष्ठा को नुकसान होगा। ऐसा नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की है।"
बता दें ओडिशा में परी (बदला हुआ नाम) हत्याकांड के बाद राज्य में सार्वजनिक आक्रोश देखा गया। आरोपी को 20 दिसंबर, 2020 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद 31 गवाहों से पूछताछ और लंबी सुनावाई के बाद मामले में एक नाबालिग के ऊपर दोष सिद्ध हुआ।












Click it and Unblock the Notifications