ओडिशा पंचायत चुनाव परिणाम 2017: 410 सीटों के साथ BJD सबसे आगे
यह चुनाव ओडिशा में पंचायत और जिला परिषद की कुल 851 सीटों पर लड़ा गया था, जिनके तहत 13 से 21 फरवरी के बीच चुनाव हुए थे।
भुवनेश्वर। ओडिशा पंचायत और जिला परिषद चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यह चुनाव ओडिशा में कुल 851 सीटों पर लड़ा गया था, जिनके तहत 13 से 21 फरवरी के बीच चुनाव हुए थे। इस चुनाव में ओडिशा जिला परिषद की 849 सीटों में से 741 के नतीजे आ चुके हैं। अभी तक के नतीजों में बीजू जनता दल को 410 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 269 सीटें, कांग्रेस को 46 सीटें और अन्य के खाते में 16 सीटें आईं हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार यह चुनाव देवगढ़ को छोड़कर 29 जिलों की 174 जिला परिषद विधानसभा क्षेत्रों में हुआ था। इस चुनाव में कुल 53,62,814 मतदाताओं ने जिला परिषद, समिति, वार्ड मेंबर और सरपंचों के लिए वोट डाला है। पोलसारा के जिला परिषद उम्मीदवार पहले ही बिना चुनाव लड़े जीत चुके हैं। ये भी पढ़ें- डिंपल यादव का अमित शाह को जवाब, अब दी 'कसाब' की नई परिभाषा












Click it and Unblock the Notifications