ओडिशा में डीजीपी ने सफाईकर्मी को लगाया गले, कर्मचारी की बेटी की शादी में पहुंचे राज्यपाल, दोनों ने जीता दिल
अगर शक्ति और उच्च पद पर बैठे लोग प्यार, करुणा और सम्मान देते हैं तो ये उन्हें दूसरों से अलग कर देता है। हाल ही में ओडिशा में ऐसे एक नहीं बल्कि दो-दो मामले देखने को मिले। ओडिशा में आयोजित हुए दो अलग-अलग कार्यक्रमों में ओडिशा के रााज्यपाल और डीजीपी ने कुछ ऐसा ही किया जिसने इन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल, पुलिस अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मी धनी नायक बिदानसी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये। नायक के लिए एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में वो बड़ा ही भावनात्मक क्षण था जब डीजीपी अरुण कुमार सारंगी ने नायक को प्यार और सम्मान के साथ गले लगाया।
डीजीपी सारंगी ने अपनी शक्ति और पद का रुतबा दिखाए बिना , जब सफाईकर्मी को गले लगाया तो दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। ये डीजीपी सारंगी और नायक के बीच आपसी प्रेम और सम्मान पर आधारित उनका बंधन था। वही वहां मौजूद लोग अचंभित हो गए।
सफाईकर्मी नायक ने भावुक होकर 'मैं तो महज एक अधीनस्थ सफाईकर्मी हूं, मेरी सेवानिवृत्ति के दिन डीजीपी जैसे उच्च पद के अधिकारी ने मुझे गर्मजोशी और सम्मान के साथ गले लगाया। मैं सातवें आसमान पर हूं।
वहीं एक दूसरा मामला जिसमें ओडिशा राजभवन के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी के विवाह समारोह का है जहां पर राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे थे। पतित्तपाबन राउत्रे राजभवन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
राउट्रे की बेटी की शादी में अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर राज्यपाल रघुबर दास पहुंचे। उन्होंने वर-वधू को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की। राज्यपाल ने रौट्रे के परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
पतितापाबन राज्यपाल के आने पर गदगद और भावविभोर हो गया था। उसने कहा मुझे बहुत खुशी है कि राज्यपाल मेरी बेटी के विवाह समारोह में आए। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयान नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications