ओडिशा: 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का तनाव दूर करने के लिए सरकार जल्द शुरू करने जा रही स्पेशल सेल
ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरस है। वहीं अब ओडिशा सरकार ने परीक्षा को बच्चों के तनाव को दूर करने के लिए विशेष सेल जल्द बनाने जा रही है। ये निर्णय स्कूल एवं जन शिक्षा सचिव-सह-आयुक्त अश्वथी एस की अध्यक्षता में हुई विभाग की बैठक में लिया गया है।

आयुक्त ने परीक्षाओं को केवल किसी ज्ञान और कौशल की परीक्षा बताते हुए कहा छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए चिंतित या तनाव में नहीं होना चाहिए।
उन्होंने बताया अगले वर्ष हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) परीक्षा में बैठने वाले दसवीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा के कारण होने वाले तनाव कम करने के लिए स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने इसको समर्पित सेल खोलने का निर्णय लिया है।
बुधवार को इस संबंध में आयुक्त ने एक अहम बैठक की और बच्चों का तनाव करने संबंधी सेल को अगले साल फरवरी में खोलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया ये सेल एचएससी परीक्षा जो मार्च में समाप्त होती है तक काम करता रहेगी।
आयुक्त ने इसके साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को ये सुनिश्वित करने के लिए परीक्षा से पहले बच्चों को कोई तनाव न हो और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर न पड़े। उन्होंने कहा यह पता लगाने के लिए कि छात्र परीक्षा में बैठने से पहले तनाव और चिंता मुक्त हो येसुनिश्चित करने के लिए ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (ओएसईपीए) के विद्या समिख्या केंद्र में एक समर्पित सेल खोली जा रही है।
स्कूल एवं जन शिक्षा सचिव-सह-आयुक्त अश्वथी एस ने बताया छात्रों के तनाव को दूर संबंधसेल में तैनात एक्पर्ट की टीम एचएससी परीक्षा से संबंधित छात्रों और उनके अभिभावकों के सभी प्रश्नों का समाधान और परीक्षा से संबंधित तनाव से निपटने के बारे में सुझाव देंगे। सेलकी रूपरेखा जल्द तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा माता-पिता और शिक्षक दोनों छात्रों को परीक्षा का सामना करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications