ओडिशा: सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी राहत, आवास निर्माण सहायता राशि बढ़ाई और ब्याज दर में की कटौती
ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने आवास निर्माण सहायता राशि को बढ़ा दी है और ब्याज दर में भी कटौती की है।
भुवनेश्वर, 13 जुलाई : ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने आवास निर्माण सहायता राशि को बढ़ा दी है और ब्याज दर में भी कटौती की है। सरकार ने मौजूदा राशि 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया है। ब्याज दर भी घटाकर 8 फीसदी कर दी गई है।
सरकार ने यह सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी को अब आवास निर्माण सहायता के रूप में 40 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही ब्याज दर 11.5 प्रतिशत को घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है।
यह ऋण कर्मचारियों को 60-40 के अनुपात में दो चरणों में वितरित किया जाएगा। इससे पहले मकान निर्माण सहायता नियम 2010 के तहत 25 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जा रहा था और सबसे ज्यादा ब्याज दर 11.5 फीसदी थी। राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत सभी कर्मचारी और सभी स्थायी सरकारी कर्मचारी सहायता के लिए पात्र होंगे।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: 18-59 आयु वर्ग के लोगों को लगेगा फ्री बूस्टर डोज, केंद्र सरकार से बात करेंगे नवीन पटनायक