ओडिशा: BJD ने कसा तंज, 'अपना बीपी कंट्रोल करने के लिए योग करें धर्मेंद्र प्रधान'
जैसे-जैसे चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं, ओडिशा में सियासी पारा भी चढ़ रहा है। मंगलवार को सत्ताधारी बीजेडी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए योग करना चाहिए।
बीजेडी के संगठन महासचिव प्रणब प्रकाश दास ने धर्मेंद्र प्रधान को घेरते हुए पूछा कि केंद्रीय मंत्री बताएं कि उनके अपने गृह जिले अंगुल और पड़ोसी जिलों ढेंकनाल और संबलपुर के विकास के लिए उन्होंने क्या किया है?

'सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक नहीं खुलवा पाए धर्मेंद्र प्रधान'
अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर प्रणब प्रकाश दास ने लिखा, 'हमारी पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान से तीन सवाल पूछे थे, लेकिन सवालों का जवाब देने की बजाय वो गुस्सा हो गए। आपका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ रहा है, इसे कंट्रोल करने के लिए नियमित तौर पर योग किया कीजिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री होने के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान अपने ही गृह जिले में एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक नहीं खुलवा पाए।'
'नेशनल हाईवे 55 की हालत खराब, धर्मेंद्र प्रधान ने नहीं किया कुछ'
प्रणब प्रकाश दास ने आगे कहा, 'उनके गृह जिले अंगुल और पड़ोसी जिलों ढेंकनाल और संबलपुर से होकर नेशनल हाईवे 55 गुजरता है। लेकिन, इस हाईवे की हालत भी खराब स्थिति में है। पिछले करीब 10 साल से इस नेशनल हाईवे की मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से लोग आने-जाने के लिए स्टेट हाईवे का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं।'












Click it and Unblock the Notifications