परी मर्डर केस: CM नवीन पटनायक ने दिए SIT जांच के आदेश, बच्ची के मां ने की थी आत्मदाह की कोशिश
भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ में 5 साल की बच्ची के कथित रूप से अपहरण और हत्या के मामले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि बच्ची के परिवार के साथ-साथ सभी विपक्षी दल लगातार SIT जांच की मांग कर रहे थे। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने सदन के भीतर इस मांग को लेकर हंगामा भी किया था। राजनीतिक दबाव और परिवार की मांग के बाद नवीन पटनायक ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

बच्ची की मां ने की थी आत्मदाह की कोशिश
आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी, लेकिन इससे परिवारवाले संतुष्ट नहीं थे। बच्ची के परिवार की तरफ से लगातार एसआईटी जांच की मांग उठाई जा रही थी। 24 नवंबर को विधानसभा के बाहर बच्ची की मांग आत्मदाह की भी कोशिश की थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा में भी ये कहा था कि अगर इस मामले में एसआईटी जांच की जरुरत होगी तो हम निसंकोच इस दिशा में कदम उठाएंगे।
घटना ने अंदर से झकझोर कर रख दिया- नवीन पटनायक
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का कहना है कि हमारी सरकार इस मामले में हमेशा से स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध थी, इस घटना ने मुझे अंदर से झकझोक कर रख दिया है, इसलिए मैं और मेरी सरकार कानून के सम्मान में खड़ी है।
क्या है मामला
आपको बता दें कि ये मामला बीते जुलाई महीने का है। नयागढ़ के जादूपुर गांव में 14 जुलाई को 5 साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर से खेलते वक्त लापता हो गई थी। इसके 10 दिनों के बाद बच्ची का कंकाल उसके घर के पीछे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला था।












Click it and Unblock the Notifications