ओडिशा: भाजपा ने राज्‍य में बढ़े महिलाओं और बच्‍चों के खिलाफ अपराध पर मांगा श्वेत पत्र

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट के बाद ओडिशा में बढ़े क्राइम को लेकर लगातार भाजपा पटनायक सरकार को घेर रही है। एनसीआरबी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीते कुछ एक साल में ओडिशा में हर तरह के अपराध की वारदातों में बहुत बढ़ोत्‍तरी हुई है। व‍हीं मंगलवार को राज्य सरकार से राज्य में लापता बच्चों और महिलाओं के विशेष संदर्भ में स्थिति पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करने को कहा है।

National Crime Records Bureau

राज्य भाजपा प्रवक्ता सोनाली साहू ने ओडिशा में अपराध दल में वृद्धि और सजा की कम दर के लिए राज्‍य सरकार की अलोचना करते हुए कहा कि ये ओडिशा में अपराध के ये आंकड़े वास्‍तव में एक चिंता का विषय है। उन्‍होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया बीते एक साल में केवल 12 यौन शोषण करने वाले अपराधियों को दोषी ठहराया गया, जब‍कि हर दिन ओडिशा में 12 महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।

भाजपा प्रवक्‍ता साहू ने बताया एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुयसार ओडिशा में जहां तक ​​बच्चों के खिलाफ अपराध का सवाल है, ओडिशा शीर्ष छह राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि 2020 में 6,330 मामलों की तुलना में 2022 में यह संख्या बढ़कर 8,240 हो गई है।

सोनाली साहू ने कहा हम राज्य सरकार से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध से निपटने के लिए एक विशेष नीति तैयार करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रही है। चूंकि सरकार इन दो कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करने का दावा कर रही है, जनता को एक श्वेत पत्र के माध्यम से सरकार द्वारा किए गए विशेष उपायों के परिणाम को जानना चाहिए।

वहीं ओडिशा में भाजपा राज्‍य इकाई के भाजपा सचिव इरासिस आचार्य ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए एक दिन पहले ओडिशा की पटनायक सरकार पर हमला बोला था। उन्‍होंने पटनायक सरकार पर तंज कसते हुए कहा 2022 में ओडिशा में हिंसक अपराधों की संख्‍या में दोगुनी वृद्धि हुई है और रौज्‍य को महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध की सूची में शीर्ष पर पहुंचने का गौरव प्राप्‍त है।

अंबाभोना पुलिस स्टेशन पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए आचार्य ने कहा बर्बरता के लिए पहचाने गए 102 लोगों में से केवल 22 को अब तक गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, 13 लोगों को जमानत मिल गई है और भटली के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री सुशांत सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा 'मो पुलिस' 'बीजेडी पुलिस' की तरह काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+