Odisha Assembly Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 75 उम्मीदवारों की सूची, किसे कहां से मिला मौका? जानिए

Odisha Assembly Election 2024: कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर 75 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने जिन सीटों को लेकर नामों का ऐलान किया है, उनमें देवगढ़, ढेंकनाल, छेंदीपाड़ा समेत 75 सीटें शामिल हैं।

रविवार को जारी कांग्रेस की दूसरी सूची में 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। दूसरी लिस्ट जारी करते हुए एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की हस्ताक्षरित सूची में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। इस लिस्ट में औल के पूर्व विधायक देबेंद्र शर्मा की बेटी डॉ. देबस्मिता शर्मा को उनके पिता के स्थान पर मौका दिया गया है।

Odisha Assembly Election 2024

कांग्रेस की 75 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। दूसरी लिस्ट जारी करते हुए एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की हस्ताक्षरित सूची में कई नए चेहरे भी शामिल हैं। इस लिस्ट में औल के पूर्व विधायक देबेंद्र शर्मा की बेटी डॉ. देबस्मिता शर्मा को उनके पिता के स्थान पर मौका दिया गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

नई लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री जे.बी. पटनायक के बेटे पृथ्वी बल्लव पटनायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. सिंहदेव की रिश्तेदार सुष्मिता सिंह देव का भी नाम शामिल है। वहीं भद्रक से पूर्व विधायक जुगल पटनायक के बेटे असित पटनायक को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने मौजूदा विधायकों सुरेश राउत्रे और अधिराज पाणिग्रही को इस बार चुनाव में मौका नहीं दिया है।

इससे पहली कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कुल 10 सीटों को लेकर लिस्ट जारी की। इसी लिस्ट में दिल्ली की तीनों सीट के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से उदित राज को टिकट दिया गया है। वहीं इससे पहले पार्टी ने अपने चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+