ओडिशा: माझिघरियानी मंदिर के पास हादसा, नदी में डूबने से 4 श्रद्धालुओं की मौत

ये बड़ा हादसा उस समय हुआ जब रायगढ़ के माझिघरियानी मंदिर में दर्शन के लिए ये श्रद्धालु पहुंचे थे। मृतकों में तीन महिलाओं समेत चार लोग शामिल हैं।

रायगढ़ (ओडिशा)। ओडिशा के रायगढ़ में बड़ा हादसा हुआ जब माझिघरियानी मंदिर के पास नदी में नहा रहे 4 चार श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। बताया जा रहे है कि ये सभी श्रद्धालु नदी में स्नान के बाद दर्शन के लिए जाने वाले थे।

ओडिशा: माझिघरियानी मंदिर में हादसा, नदी में डूबने से 4 श्रद्धालुओं की मौत

रायगढ़ के माझिघरियानी मंदिर में हादसा

ये बड़ा हादसा उस समय हुआ जब रायगढ़ के माझिघरियानी मंदिर में दर्शन के लिए ये श्रद्धालु पहुंचे थे। ऐसा माना जाता है कि माझिघरियानी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु यहां बहने वाली जनजावथी नदी में स्नान करते हैं। श्रद्धालु इसे पवित्र स्नान कहते हैं। इसी स्नान के दौरान ही ये हादसा हुआ। जब तीन महिलाओं समेत चार श्रद्धालुओं की नदी में डूबने से मौत हो गई।

ओडिशा: माझिघरियानी मंदिर में हादसा, नदी में डूबने से 4 श्रद्धालुओं की मौत

मिल रही जानकारी के मुताबिक चारों मृतक पर्यटक बताए जा रहे हैं। ये यहां माझिघरियानी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया। मृतक श्रद्धालुओं के शवों को कब्जे ले लिया गया है। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आखिर ये श्रद्धालु कहां के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+