भूखमरी के मामले में भारत पाकिस्तान और बंग्लादेश से भी पीछे

hungery
नयी दिल्ली। देश में भूखमरी की हालत में सुधार तो हुआ है, लेकिन अब भी वो पाकिस्तान और बंग्लादेश से पीछे है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत चार पायदान ऊपर चढ़कर 63वें स्थान पर पहुंचा है। इंडेक्स में भारत का मिला ये चौथा पायदान ये गवाही देता है कि भारत में भूख से मरने वालों की तादात कम हुई है, लेकिन अब भी हम इस मामले में पाकिस्तान और बंग्लादेश से पीछे है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति खतरनाक स्तर पर है। देश में पांच साल से कम उम्र के 40 फीसदी से ज्यादा बच्चों का वजन मानक वजन से कम है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में चीन छठे स्थान पर है। वहां भूख की समस्या काफी कम है। जबकि श्रीलंका 43वें स्थान पर है। पाकिस्तान 57वें, और बांग्लादेश 58 वें नंबर है और वहां भी भूख की समस्या बरकरार है, लेकिन हम से कम है।

ये रिपोर्ट इंटरनेशनल फू़ड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट और गैर सरकारी संगठन वेल्थहंगरलाइफ एंड कन्सर्न वर्ल्ड वाइड मिलकर तैयार करता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा भूखे लोग मौजूद हैं। इसके बाद अफ्रीकी सहारा क्षेत्र का नंबर आता है। इस रिपोर्ट में जो बात सामने आई है वो ये कि भले ही दुनिया भर में भूख में कमी आई है लेकिन सामाजिक असमानता, पोषण का अभाव और शिक्षा की कमी की वजह से यह समस्या बरकरार है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 1990 के तुलना में 34 फीसदी गिरा है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 19 देशों में अब भी भूख की समस्या गंभीर बनी हुई है। इन देशों में भूख का स्तर खतरनाक या बेहद खतरनाक है। महिलाओं की सेहत को लेकर इस रिपोर्ट में चिंता जताई गई है। कहा गया है कि सामाजिक स्थिति खराब होने के कारण महिलाओं की सेहत में भारी गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+