तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 571 पहुंची, 522 तबलीगी जमात के

नई दिल्ली- दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले तबलीगी जमात के लोगों ने सबसे ज्यादा कहर तमिलनाडु में मचाया है। वहां अब तक जितने भी कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर इसी जमात के लोग हैं। यह जानकारी खुद तमिलनाडु सरकार ने रविवार को सार्वजनिक की है।

Number of corona infected reached 571 in Tamil Nadu, 522 of Tabligi Jamaat

तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने रविवार को बताया है कि तमिलनाडु में अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 571 पहुंच चुकी है, जिसमें 522 मामले अकेले निजामुद्दीन के कुख्यात तबलीगी जमात के लोगों की है। रविवार को वहां कुल 86 नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 85 जमात से जुड़े लोग हैं। ये सारे के सारे वे लोग हैं, जो निजामुद्दीन की मस्जिद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। हैरानी की बात ये है कि अभी इनके संपर्क में आए लोगों का आंकड़ा नहीं बताया गया है। जाहिर है कि अगर सारे मामले सामने आ जाएंगे तो यह आंकड़ा कई गुना और बढ़ सकता है।

बता दें कि देश में अभी कोरोना पॉजिटिव कुल मामले 3,374 हो चुके हैं, जिनमें से 79 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 472 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बताया है कि सिर्फ 4.1 दिन में ही देश में कोविड-19 पॉजिटिव केस दोगुने हो गए है, जिसके लिए तबलीगी जमात ही जिम्मेदार हैं। अगर तबलीगी कांड नहीं हुआ होता तो केस दोगुने होने में 7.4 दिन का वक्त लगता।

इसके बावजूद तबलीगी जमात के लोगों का कुराफात खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर जमात में शामिल 8 मलेशियाई नागरिकों को पकड़ा गया है, जो राहत विमान में बैठकर फरार होने की फिराक में थे। इससे पहले जमात के लोगों की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस वालों के साथ बदतमीजी और अश्लील हरकतें करने के मामले सामने आ चुके हैं और उनमें से कई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+