UGC NET की जून में हुई तीन विषयों की परीक्षा रद्द, दोबारा होंगे एग्जाम, NTA ने जारी किया शेड्यूल

UGC NET June 2026 re-exam: यूजीसी-नेट जून 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों विषयों के प्रश्न-पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण से जुड़ी कई खामियां सामने आई थीं।

NTA ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एजेंसी ने तीनों विषयों के लिए परीक्षा की तारीख और समय भी जारी कर दिया है। वहीं, बाकी 84 विषयों के नतीजे तय कार्यक्रम के मुताबिक ही घोषित किए जाएंगे।

UGC NET June 2026 re-exam

प्रश्न-पत्रों में मिलीं कई तरह की गड़बड़ियां

NTA के मुताबिक, इन तीनों विषयों के प्रश्न-पत्रों की समीक्षा के दौरान कई तरह की गलतियां सामने आईं। इनमें तथ्यात्मक और टाइपिंग संबंधी गलतियों के अलावा अनुवाद और व्याकरण की खामियां भी शामिल हैं। कुछ सवालों की भाषा स्पष्ट नहीं थी। इसके साथ ही विद्वानों के नाम और किताबों के शीर्षक गलत लिखे गए थे। कुछ प्रश्न दोहराए गए, जबकि स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल भी पाया गया।

सितंबर में इस तारीख को होगी परीक्षा

इंग्लिश विषय की दोबारा परीक्षा 9 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी दिन कॉमर्स की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा 10 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। NTA ने साफ किया है कि इन परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

84 विषयों के रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा असर

NTA ने कहा है कि जिन 84 विषयों की आंसर-की चैलेंज प्रक्रिया जारी की गई है, उनके परिणाम तय कार्यक्रम के अनुसार घोषित किए जाएंगे। इन विषयों के JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन से जुड़ी प्रक्रिया पर इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की दोबारा परीक्षा का कोई असर नहीं पड़ेगा। इन तीनों विषयों में भी सीटों का आवंटन सूचना बुलेटिन में दिए गए नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता का नियम भी स्पष्ट

NTA ने असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता से जुड़े नियम को भी स्पष्ट किया है। इसके लिए कुल उम्मीदवारों में से 6 प्रतिशत उम्मीदवारों को क्वालिफाई कराया जाएगा। इसमें जून 2026 की मूल परीक्षा और दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में से अधिक संख्या को आधार बनाया जाएगा। यानी पात्रता तय करते समय दोनों परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवारों की संख्या को ध्यान में रखा जाएगा।

एडमिट कार्ड और सेंटर की जानकारी बाद में

NTA ने कहा है कि परीक्षा की निष्पक्षता, सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे NTA की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण सूचना को मिस न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+