Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NTA ने जारी किए JEE Main 2020 का परिणाम, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्‍ट और डाउनलोड करिए रिजल्‍ट

नई दिल्‍ली। नेशन टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई (JEE) मेन परीक्षा 2020 का रिजल्ट शुक्रवार को रात कारीब 11 बजे जारी कर दिए। NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्‍ट एक pdf फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इसमें कुल 24 छात्रों ने पूरे 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं और सबसे ऊपर गुजरात के निसर्ग चड्‌ढा का नाम है।

Recommended Video

    JEE Mains Result 2020: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी,Direct Link से ऐसे करें चेक | वनइंडिया हिंदी
     NTA ने जारी किए JEE Main 2020 का परिणाम, यहां देखिए टॉपर्स की लिस्‍ट और डाउनलोड करिए रिजल्‍ट

    कॉमन रैंक में कट ऑफ मार्क्स 90% रहा है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फाइनल आंसर की जारी कर दी थी। इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाली इस एग्जाम का आयोजन 1 से 6 सितंबर, 2020 तक ऑनलाइन मोड के जरिए किया गया था।

    जेईई मेन 2020 टॉपर्स की लिस्‍ट

    • एल जितेंद्र - आंध्र प्रदेश
    • थडावर्ती विष्णु श्री साई शंकर - आंध्र प्रदेश
    • वाईएसएस नरसिम्हा नायडु - आंध्र प्रदेश
    • चिराग फेलॉर - दिल्ली
    • गुरकिरत सिंह - दिल्ली
    • लक्ष्य गुप्ता - दिल्ली
    • निशांत अग्रवाल - दिल्ली
    • तुषार सेठी - दिल्ली
    • निसर्ग चड्ढा - गुजरात
    • दिव्यांशु अग्रवाल - हरियाणा
    • हर्षवर्धन अग्रवाल - हरियाणा
    • स्वयं शशांक - महाराष्ट्र
    • अखिल अग्रवाल - राजस्थान
    • अखिल जैन - राजस्थान
    • पार्थ द्विवेदी - राजस्थान
    • आर. मुहेन्दर राज - राजस्थान
    • सी. कौशल कुमार रेड्डी - तेलंगाना
    • चुक्का तनुजा - तेलंगाना
    • डी येशाश चंद्रा - तेलंगाना
    • एम लिखित रेड्डी - तेलंगाना
    • आर शशांक अनिरुद्ध - तेलंगाना
    • आर अरुण सिद्दार्धा - तेलंगाना
    • शिव कृष्ण सागी - तेलंगाना
    • वडापल्ली अरविंद नरसिम्हा - तेलंगाना

    आपको बता दें कि जेईई मेन का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल जेईई मेन की पहल परीक्षा जनवरी 2020 में हुई इसके बाद जेईई 2020 की दूसरी परीक्षा अप्रैल में होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के करण यह सितंबर में आयोजित कराई जा सकी। जेईई मेन का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को कट ऑफ मार्क्स के आधार पर JoSAA के जरिए काउंसलिं के लिए आवेदन करना होगा। काउंसलिंग से आईआईटी, एनआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन का मौका मिलेगा। टॉप 250000 छात्रों को आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस 2020 में बैठने का मौका मिलेगा।

    ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन रिजल्ट 2020

    1- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

    2- होम पेज पर दिख रहे 'JEE Mains 2020 results' के लिंक पर क्लिक करें।

    3- लॉगइन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर आदि भरकर सब्मिट करें।

    4- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर जेईई मेन 2020 (JEE Main Result 2020) दिखेगा। इसे डाउनलोड करें और फिर प्रिंटआउट या स्क्रीन शॉट लें।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+