डॉ. कफील खान पर लगा NSA, एएमयू में CAA- विरोधी रैली में भड़काऊ भाषण देने पर कार्रवाई

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी डॉक्टर कफील खान पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) लगा दिया गया है। एसटीएफ ने कफील खान को एएमयू में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ रैली में भड़काऊ बयान देने के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया था।

भड़काऊ भाषण देने का आरोपी कफील खान पर लगा NSA

भड़काऊ भाषण देने का आरोपी कफील खान पर लगा NSA

एसपी (क्राइम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अलीगढ़ जिलाधिकारी ने कफील खान पर एनएसए लगाया है। बता दें कि डॉक्टर कफील खान शुक्रवार को जमानत पर रिहा होने वाले थे, लेकिन रासुका लगने के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कफील खान पर पिछले साल 12 दिसबंर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अलीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

जमानत पर रिहा होने वाले थे कफील खान

जमानत पर रिहा होने वाले थे कफील खान

वहीं, कफील खान पर रासुका लगाए जाने के बाद उनके भाई आदिल खान की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, 'हमें शुक्रवार सुबह पता चला कि कफील पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है और अब वह जल्द जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। आदिल ने कहा कि कफील खान को राज्य सरकार के इशारे पर निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद कफील खान को अलीगढ़ लाया गया था, इसके बाद उन्हें मथुरा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सीएए के खिलाफ रैली में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

सीएए के खिलाफ रैली में भड़काऊ भाषण देने का आरोप

बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ कफील खान को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स मुंबई से गिरफ्तार किया था। सोमवार को अलीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कफील खान को जमानत दे दी थी। पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमे में कहा गया था कि एएमयू में अपने भाषण में डॉ. कफील ने कथित तौर भड़काऊ भाषण दिया था। डॉ. कफील तब चर्चा में आए थे जब साल 2017 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो दिनों के भीतर 30 बच्चों की मौत हो गई थी, तब वे एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे। इस मामले में कफील खान को बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+