रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्यार से देश ना छोड़ें तो गोली मार दो: भाजपा विधायक
रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्यार से देश ना छोड़ें तो गोली मार दो: भाजपा विधायक
Recommended Video

नई दिल्ली। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का दूसरा ड्राफ्ट जारी होने के बाद अब इसको लेकर हो रहे हंगामे के बीच भाजपा विधायक ने कहा है कि जो लोग बांग्लादेश के जो लोग वापस ना जाएं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। तेलंगाना से बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा है कि अगर रोहिंग्या और बांगलादेशी अगर मर्जी और सम्मान के साथ भारत नहीं छोड़ते हैं तो इन्हें गोली मार देनी चाहिए, तभी देश सुरक्षित होगा। राजा सिंह हैदराबाद की गोशमहल विधानसभा से विधायक हैं।

असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस के नए ड्राफ्ट में राज्य के 40 लाख लोगों का नाम नहीं हैं जिसके बाद इनकी नागरिकता को लेकर बहस छिड़ गई है। नागरिकता के इस मामले पर संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ है। विपक्षी दलों ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का अंतिम मसौदा सोमवार को जारी किया गया है। असम देश में अकेला राज्य है जहां एनआरसी जारी किया गया है। राज्य के कुल 3.29 करोड़ आवेदकों में से 2.89 करोड़ लोगों के नाम हैं, जबकि करीब 40 लाख लोग अवैध पाए गए हैं। इन 40 लाख लोगों को लेकर ही हंगामा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications